US फेड बैठक से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। हालांकि सेंसेक्स , निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। 3 दिनों की तेजी के बाद मिडकैप इंडेक्स में गिरावट रही। IT, रियल्टी, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। एनर्जी, तेल-गैस इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। जबकि PSE, मेटल, फार्मा शेयरों में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 90.88 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 83,079.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34.80 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 25,418.55 के स्तर पर बंद हुआ।
