Gainers & Losers: HAL और Indigo समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल, आज यहां बना तगड़ा पैसा
Gainers & Losers: मार्केट में आज जोरदार रिकवरी हुई। हालांकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अभी भी 15 फीसदी नीचे बने हुए हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 740.30 प्वाइंट्स यानी 1.01% उछलकर 73730.23 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.15% यानी 254.65 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 22337.30 पर बंद हुआ है।
Gainers & Losers: लगातार दस कारोबारी दिनों में करीब 4 फीसदी टूटने के बाद आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज एक फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। मार्केट को आज हर सेक्टर से सपोर्ट मिला और निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स ग्रीन बंद हुए हैं। दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 740.30 प्वाइंट्स यानी 1.01% उछलकर 73730.23 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.15% यानी 254.65 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 22337.30 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
इन शेयरों में आई जोरदार तेजी
Coforge । मौजूदा भाव: ₹7,820.00 (8.42 %)
एक शेयर को पांच शेयरों में तोड़ने यानी स्टॉक स्प्लिट के ऐलान पर कोफोर्ज के शेयर आज इंट्रा-डे में 11% उछलकर ₹8,006.00 पर पहुंच गए।
Deepak Nitrite । मौजूदा भाव: ₹1,930.00 (3.89 %)
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने दीपक नाइट्राइट की रेटिंग अपग्रेड कर ऐड की तो आज शेयर भी 4.41% उछलकर इंट्रा-डे में ₹1,939.80 पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश का टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹2020 कर दिया है।
BEL । मौजूदा भाव: ₹274.35 (3.64 %)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने तीन साल के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान किया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 4.19% उछलकर ₹275.80 पर पहुंच गए। कंपनी ने प्रति शेयर 1.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।
HAL । मौजूदा भाव: ₹3,427.90 (3.53 %)
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने इस वित्त वर्ष 2025 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया तो आज शेयर इंट्रा-डे में 3.77% उछलकर ₹3,435.95 पर पहुंच गए।
Indigo । मौजूदा भाव: ₹4,691.95 (2.03 %)
मुंबई और थाईलैंड के क्राबी तक सीधे फ्लाइट लॉन्च होने का जश्न इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों ने भी मनाया। इंट्रा-डे में यह 2.68% उछलकर ₹4,722.10 पर पहुंच गया।
इन शेयरों पर दिखा दबाव
Gensol Engineering । मौजूदा भाव: ₹372.00 (-9.99%)
डेट सर्विसिंग में देरी के चलते रेटिंग में कटौती पर लगातार दूसरे दिन जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयर टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। एक कारोबारी दिन पहले यह 20% टूटकर ₹413.95 के लोअर सर्किट पर बंद हुआ था और आज 10% के लोअर सर्किट ₹372.00 पर।
Bajaj Finance । मौजूदा भाव: ₹8,297.00 (-3.37 %)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई ने बड़ी एनबीएफसीज को 'लाइन ऑफ क्रेडिट'बढ़ाने से रोक दिया है। इसके चलते बजाज फाइनेंस के शेयर इंट्रा-डे में 4.25% टूटकर ₹8,221.00 पर आ गए और आज यह निफ्टी 50 का टॉप लूजर है। लाइन ऑफ क्रेडिट एक फ्लेक्सिबल लोन होता है जिसमें क्रेडिट कार्ड की ही तरह एक क्रेडिट लिमिट सेट होती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।