Gainers & Losers: Delhivery और Nykaa समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल, इस कारण ट्रेडर्स की इंट्रा-डे में दिखी दिलचस्पी
Gainers & Losers: लगातार दो दिनों की मुनाफावसूली के चलते घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) फिर रिकॉर्ड हाई से 5 फीसदी अधिक नीचे चले आए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 271.17 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 82059.42 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.30% यानी 74.35 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24945.45 पर बंद हुआ है।
Gainers & Losers: घरेलू मार्केट में आज सुस्ती छाई रही। रियल्टी और पीएसयू बैंक को छोड़ हर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में आज एक फीसदी से कम ही उतार-चढ़ाव रहा। निफ्टी पीएसयू बैंक करीब डेढ़ फीसदी तो निफ्टी रियल्टी 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 271.17 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 82059.42 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.30% यानी 74.35 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24945.45 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।
इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार खरीदारी
ZEN Tech । मौजूदा भाव: ₹1884.45 (+5.00%)
मार्च 2025 तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर आज फिर 5% के अपर सर्किट ₹1884.45 पर पहुंच गए। मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जेन टेक का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा 189.17% उछलकर ₹101.05 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 129.85% उछलकर ₹324.97 करोड़ पर पहुंच गया। आज लगातार सातवें दिन यह अपर सर्किट पर बंद हुआ है।
HEG । मौजूदा भाव: ₹528.80 (+7.84%)
Graphite India । मौजूदा भाव: ₹567.75 (+16.78%)
जापान की एक कंपनी रेजोनैक (Resonac) ने चीन और मलेशिया में ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड्स का प्रोडक्शन बंद कर दिया तो भारत में एचईजी के शेयर आज इंट्रा-डे में 12.27% उछलकर ₹550.50 और ग्रेफाइट इंडिया के शेयर 18.49% चढ़कर ₹576.05 पर पहुंच गए थे।
Delhivery । मौजूदा भाव: ₹351.30 (+9.44%)
मार्च तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफे और लगातार चार तिमाहियों में मुनाफे के चलते पहली बार डेल्हीवरी के मुनाफे में आने के चलते आज इसके शेयर भी इंट्रा-डे में 14.61% उछलकर ₹367.90 पर पहुंच गए। वित्त वर्ष 2025 में डेल्हीवरी कंसालिडेट लेवल पर ₹249.19 करोड़ के शुद्ध घाटे से ₹162.11 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई। इसमें मार्च तिमाही में ₹72.56 करोड़ का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा भी शामिल है।
Inox Green Energy । मौजूदा भाव: ₹161.30 (+8.77%)
देश की दो रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों से आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी को 285MWp के सोलर प्रोजेक्ट्स के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) का ऑर्डर मिला तो शेयर इंट्रा-डे में 11.77% उछलकर ₹165.75 पर पहुंच गए। इस ऑर्डर के साथ ही आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी का सोलर ओएंडएम पोर्टफोलियो 1 गीगावाट पर पहुंच गया।
Marksans Pharma । मौजूदा भाव: ₹253.40 (+4.97%)
मार्कसन्स फार्मा की यूके सब्सिडरी Relonchem Limited को Sennosides की 7.5एमजी टैबलेट बेचने के लिए यूके मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी की मंजूरी मिली तो मार्कसन्स फार्मा के शेयर इंट्रा-डे में आज 6.05% उछलकर ₹256.00 पर पहुंच गए।
इन शेयरों में रहा बिकवाली का तेज दबाव
Vodafone Idea । मौजूदा भाव: ₹6.73 (-8.68%)
एडजस्टेड ग्रास रेवेन्यू (AGR) बकाए पर सरकार ने अतिरिक्त राहत देने के वोडा आइडिया के अनुरोध को खारिज किया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 12.21% टूटकर ₹6.47 पर आ गए। दूरसंचार विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2020 के फैसले के आधार पर यह अनुरोध खारिज किया है। वोडा आइडिया ने सुप्रीम कोर्ट में ₹45 हजार करोड़ के एजीआर बकाए पर राहत के लिए एक नई याचिका दायर की है।
IDFC First Bank । मौजूदा भाव: ₹68.65 (-0.87%)
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरहोल्डर्स ने वारबर्ग पिनकस से जुड़ी कंपनी करंट सी इंवेस्टमेंट्स की तरफ से बोर्ड में नॉन-रिटायरिंग सदस्य की नियुक्ति के प्रस्ताव को खारिज किया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 1.01% फिसलकर ₹68.55 पर आ गए। इस खास प्रस्ताव के पक्ष में सिर्फ 64.1% वोट पड़े थे जबकि जरूरत कम से कम 75% की थी।
एनएसई पर नायका की पैरेंट कंपनी के एफएसएन ई-कॉमर्स के 3,060,181 शेयरों की ₹204.71 के भाव पर ₹62.64 करोड़ में ब्लॉक डील हुई तो इस पर नायका के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.10% फिसलकर ₹195.55 पर आ गए।
गोल्डमैन ने क्रेडिटएक्सेस ग्रामीन के लिए सबसे कम ₹700 का टारगेट प्राइस फिक्स किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.54% फिसलकर ₹1114.10 पर आ गए। सीएलएसए ने इसकी रेटिंग को डाउनग्रेड कर अंडरपरफॉर्म कर दी है और टारगेट प्राइस ₹1,050 पर फिक्स किया है। मार्च तिमाही में सालाना आधार पर क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 88.1% गिरकर ₹47.2 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 0.5% फिसलकर ₹876.5 करोड़ पर आ गया। इसके मुनाफे को 9% के क्रेडिट कॉस्ट से झटका लगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।