Gainers & Losers: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने टैरिफ लगाने के फैसले को टालने या आगे खिसकाने से इनकार किया तो दुनिया भर के मार्केट दहल उठे। अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) की गिरावट ने इस आग में घी डालने का काम किया। आज किसी भी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन नहीं है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1414.33 प्वाइंट्स यानी 1.90% फिसलकर 73,198.10 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.86% यानी 420.35 प्वाइंट्स टूटकर 22124.70 पर बंद हुआ है।
