Get App

Gainers & Losers: 30 अक्टूबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Honeywell Automation का शेयर 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने सुस्त मांग के बीच दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है। कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा 5.6 फीसदी से घटकर 115 करोड़ रुपये पर आ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 4:50 PM
Gainers & Losers: 30 अक्टूबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers:2 दिनों की तेजी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिला और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए जबकि FMCG, ऑटो, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, फार्मा, IT शेयरों में दबाव रहा । कारोबार के अंत में सेंसेक्स 426.85 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 79,942.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 126.00 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 24,340.85 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Garden Reach Shipbuilders | CMP: Rs 1,606 | आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेर बंद हुआ। कंपनी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के लिए एक ध्वनिक अनुसंधान जहाज डिजाइन करने के लिए 491 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

Adani Enterprises | CMP: Rs 2,955 | आज इस शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। अदाणी एंटरप्राइजेज का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में 8 गुना बढ़कर 1742 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 16 फीसदी की स्पीड से उछलकर 22,608 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रेवेन्यू की ताबड़तोड़ ग्रोथ के चलते ही इसके मुनाफे में दमदार तेजी दिखी। रेवेन्यू ग्रोथ ने खर्चों को पीछे छोड़ दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें