Gainers & Losers: ढहते मार्केट में भी ये शेयर बने रॉकेट, तो इनमें रही तेज गिरावट, चेक करें आज कहां बना पैसा?

Gainers & Losers: मार्केट पर बेयर्स का कब्जा और मजबूत हो गया, जब चीन के डीपसीक के एआई मॉडल ने पूरे एआई वर्ल्ड को झटका दे दिया। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से 13 फीसदी से अधिक नीचे आ गया। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स 824.29 प्वाइंट्स यानी 1.08% की फिसलन के साथ 75366.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.14% यानी 263.05 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 22829.15 पर बंद हुए हैं।

Gainers & Losers: चीन के झटके ने दुनिया भर के स्टॉक मार्केट को हिला दिया। घरेलू मार्केट में आज किसी भी सेक्टर के शेयरों से मार्केट को सपोर्ट नहीं मिला और हर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में गिरावट रही। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से 13 फीसदी नीचे आ चुके हैं। दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स 824.29 प्वाइंट्स यानी 1.08% की फिसलन के साथ 75366.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.14% यानी 263.05 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 22829.15 पर बंद हुए हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

रॉकेट की स्पीड से ये शेयर चढ़े ऊपर

ICICI Bank । मौजूदा भाव: ₹1228.00 (+1.53%)

चौतरफा बिकवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक के शेयर इंट्रा-डे में आज


2.06 फीसदी उछलकर ₹1234.40 पर पहुंच गए। यह तेजी दिसंबर तिमाही के नतीजे के बाद ब्रोकरेज के पॉजिटिव रुझान पर आई है। दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा 16.5 फीसदी बढ़कर ₹12883.87 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक की इनकम भी 25.4 फीसदी उछलकर 74,626.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। शानदार नतीजे पर सीएलएसए ने इसे आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर इसका टारगेट 1600 रुपये तय किया है।

HUL । मौजूदा भाव: ₹2392.40 (+0.99%)

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के पॉजिटिव रुझान पर एचयूएल के शेयर इंट्रा-डे में 1.65 फीसदी उछलकर ₹2408.00 पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसे 2850 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

Yes Bank । मौजूदा भाव: ₹18.50 (+1.37%)

दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर यस बैंक के शेयर इंट्रा-डे में 4 फीसदी उछलकर ₹18.98 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर यस बैंक का प्रॉफिट 164.5% उछलकर ₹612 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 10.2% बढ़कर ₹2,224 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज 53.4% गिरकर ₹259 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 1.6% और नेट एनपीए 0.5% पर बना रहा। नेट इंटेरेस्ट मार्जिन भी सालाना और तिमाही आधार पर 2.4 फीसदी पर फ्लैट बना रहा है।

Macrotech Developers । मौजूदा भाव: ₹1105.00 (+0.58%)

दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर इंट्रा-डे में 3.41 फीसदी उछलकर ₹1136.10 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर मैक्रोटेक डेवलपर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 87% उछलकर ₹944.8 करोड़ और रेवेन्यू 39.3% उछलकर ₹4,083 करोड़ पर पहुंच गया।

DLF । मौजूदा भाव: ₹703.05 (+1.15%)

दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर इंट्रा-डे में 5.23 फीसदी उछलकर ₹731.40 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 61.5% उछलकर ₹1,058.7 करोड़ और रेवेन्यू 0.5% उछलकर ₹1,528.7 करोड़ पर पहुंच गया।

ढह गए ये शेयर

IDFC First Bank । मौजूदा भाव: ₹56.76 (-8.85%)

दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर इंट्रा-डे में 9.33 फीसदी टूटकर ₹56.46 पर आ गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 52.6% गिरकर ₹339.4 करोड़ पर आ गया लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम 14.4% बढ़कर ₹4,902 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज दोगुना होकर ₹654.8 करोड़ से ₹1,337.9 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 1.92% से बढ़कर 1.94% और नेट एनपीए 0.48% से उछलकर 0.52% पर पहुंच गया।

Laurus Labs । मौजूदा भाव: ₹534.05 (-11.18%)

डब्ल्यूएचओ से बाहर होने के अमेरिका के ऐलान पर लौरस लैब्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 15.08 फीसदी टूटकर ₹510.60 पर आ गए। अमेरिका के बाहर होने से लौरस लैब्स के शेयरों को इसलिए झटका लगा क्योंकि एंटीरेट्रोवायरल फंडिंग में अमेरिकी की 75 फीसदी हिस्सेदारी है और लौरस लैब्स की एंटीरेट्रोवायरल आय में 40 फीसदी हिस्सेदारी है। लौरस लैब्स की की ईबीआईटीडीए का करीब 30-35 फीसदी इसी से आता है।

Canara Bank । मौजूदा भाव: ₹92.00 (-4.91%)

आज के कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में केनरा बैंक के शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा था लेकिन दिसंबर तिमाही के नतीजे पर यह और टूट गया। इंट्रा-डे में यह 6.05 फीसदी टूटकर ₹90.90 तक आ गया था। दिसंबर 2024 तिमाही में केनरा बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.25 फीसदी उछलकर 4,104.20 करोड़ रुपये और बैंक की टोटल इनकम भी 32,333.93 करोड़ रुपये से बढ़कर 36,113.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हालांकि नेट इंटेरेस्ट इनकम इस दौरान 2.85 फीसदी गिरकर 9,148.57 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा ग्रॉस एनपीए इस दौरान 4.39 फीसदी से गिरकर 3.34 फीसदी पर आ गया और नेट एनपीए भी 1.32 फीसदी से फिसलकर 0.89 फीसदी पर आ गया लेकिन प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज इस दौरान 1,898.91 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,398.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

HCLTech । मौजूदा भाव: ₹1711.10 (-4.60%)

चीन में डीपसीक के एआई मॉडल ने पूरे टेक वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। इसके चलते अमेरिकी मार्केट भी दहल गया और भारतीय मार्केट में टेक शेयर धड़ाम हो गए और एचसीएलटेक तो सेंसेक्स का टॉप लूजर बन गया। इंट्रा-डे में यह 4.81 फीसदी फिसलकर 1707.20 रुपये पर आ गया।

Tanla Platforms । मौजूदा भाव: ₹572.00 (-6.14%)

एक्स-डिविडेंड के दिन आज टानला प्लेटफॉर्म के शेयरों में कमजोर मार्केट में बिकवाली का दबाव दिखा और इंट्रा-डे में यह 7 फीसदी टूटकर ₹566.75 पर आ गया।

(सभी भाव बीएसई से)

US vs China: चीन के डीपसीक ने अमेरिका को दिया डीप शॉक, दहल गए दुनिया भर के स्टॉक मार्केट

Nifty 50 Outlook: 21000 तक टूट जाएगा निफ्टी? इनक्रेड ने जताई यह आशंका, सेक्टरवाइज ये है रुझान

Laurus Labs Share price : WHO से अमेरिका हुआ बाहर, औंधे मुंह गिरे लॉरस लैब के शेयर!

CDSL Share price : नतीजों के बाद CDSL में 9.15% की बड़ी गिरावट, FNO पर सेबी के सख्त नियमों का दिखने लगा असर

ICICI Bank का शेयर 1.5% से ज्यादा उछला, 5 ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक पर आगे की कमाई की रणनीति

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।