Gainers & Losers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी, Eternal और IndusInd Bank समेत इन 11 शेयरों में रही तेज हलचल
Gainers & Losers: लगातार छह कारोबारी दिनों में करीब 8 फीसदी की रिकवरी के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) अब रिकॉर्ड हाई से करीब 8 फीसदी ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 187.09 प्वाइंट्स यानी 0.24% उछलकर 79595.59 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.17% यानी 41.70 प्वाइंट्स चढ़कर 24167.25 पर बंद हुआ है। (File Photo- Pexels)
Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में आज लगातार छठे दिन खरीदारी का माहौल दिखा। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज मार्केट को सबसे अच्छा सपोर्ट रियल्टी और एफएमसीजी से मिला जिनके निफ्टी इंडेक्स करीब 2 फीसदी उछल गए। वहीं निफ्टी आईटी आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 में लगातार छठे दिन तेजी रही। ओवरऑल बात करें तो लगातार छह कारोबारी दिनों की तेजी में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹33.50 लाख करोड़ बढ़ा है जिसमें से ₹1.47 लाख करोड़ की बारिश तो सिर्फ आज ही हुई है।
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 187.09 प्वाइंट्स यानी 0.24% उछलकर 79595.59 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.17% यानी 41.70 प्वाइंट्स चढ़कर 24167.25 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयर अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेजी से ऊपर-नीचे हुए हैं, उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।
इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार खरीदारी
Anant Raj । मौजूदा भाव: ₹505.75 (+2.63%)
मार्च तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर अनंत राज के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.53% उछलकर ₹525.00 पर पहुंच गए। मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 51.5% बढ़कर ₹118.6 करोड़ और रेवेन्यू 22.2% बढ़कर ₹540.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Waaree Energies । मौजूदा भाव: ₹2611.85 (+6.93%)
Premier Energies । मौजूदा भाव: ₹1027.10 (+1.83%)
अमेरिका ने दक्षिण-पूर्व के एशियाई देशों के सोलर इक्विपमेंट्स पर भारी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने का फैसला किया तो नए सप्लाई चेन में मौके की गुंजाइश में वारी एनर्जीज और प्रीमियर एनर्जीज के शेयर उछल गए। वारी एनर्जीज के शेयर इंट्रा-डे में 8.49% उछलकर ₹2650.00 और प्रीमियर एनर्जीज के शेयर 8.04% चढ़कर ₹1089.80 पर पहुंच गए।
Eternal । मौजूदा भाव: ₹236.90 (+1.17%)
एटर्नल (पूर्व नाम Zomato) ने विदेशी निवेशकों की अधिकतम हिस्सेदारी पर 49.5% का कैप लगा दिया जिसे लेकर ब्रोकरेज बुलिश हैं। इसके चलते शेयर भी आज इंट्रा-डे में 3.97% चढ़कर ₹243.45 पर पहुंच गया। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनले का कहना है कि विदेशी शेयरहोल्डिंग को सीमित करने से कॉम्पटीशन पर इसका कारोबार और मजबूत होगा। हालांकि ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि इससे कारोबारी पूंजी की जरूरतें बढ़ सकती है लेकिन यह मार्जिन में विस्तार से एडजस्ट हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने ₹330 के टारगेट प्राइस पर इसे ओवरवेट रेटिंग दी है। सीएलएसए ने इसे हाई कंविक्शन आउटपरफॉर्मर्स में बनाए रखा है और टारगेट प्राइस ₹375 पर फिक्स किया है।
Poonawalla Fincorp । मौजूदा भाव: ₹407.85 (+2.85%)
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लोन्स और डिजिटल ईएमआई कार्ड के जरिए पूनावाला फिनकॉर्प ने रिटेल लेंडिंग सेगमेंट में एंट्री की तो शेयर ने भी जश्न मनाया और इंट्रा-डे में 3.13% उछलकर ₹408.95 पर पहुंच गया। कंपनी की योजना शुरुआती चरण में इसका विस्तार 5 हजार डीलर्स के जरिए 70 स्थानों पर करने की है।
इन शेयरों में रहा बिकवाली का तेज दबाव
Gensol Engineering । मौजूदा भाव: ₹106.10 (-4.97%)
जेनसॉल इंजीनियरिंग की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक महादेव बुक एप्लीकेशन केस में ईडी कंपनी के प्रमोटर्स अनमोल और पुनीत सिंह जग्गी को समन भेज सकती है। ईडी ने जेनसॉल के 5 लाख से अधिक शेयर फ्रीज कर दिए हैं। इसके चलते आज फिर जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयर 5% टूटकर एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर ₹106.10 पर आ गए। पिछले साल 20 फरवरी 2024 को इंट्रा-डे में यह ₹1377.10 के रिकॉर्ड हाई पर था यानी कि निवेशकों की 92.30% पूंजी डूब चुकी है।
Jupiter Wagons । मौजूदा भाव: ₹386.65 (-0.67%)
जुपिटर वैगन्स का जबलपुर प्लांट अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। कंपनी मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश में है। हालांकि शेयरों को आज इसकी आंच लग गई और इंट्रा-डे में यह 1.40% टूटकर ₹383.80 पर आ गया था।
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने बढ़े हुए वैल्यूशन को वजह बताते हुए चोलमंडलम इंवेस्टमेंट की रेटिंग डाउनग्रेड कर होल्ड कर दी शेयर भी इंट्रा-डे में 5.98% फिसलकर ₹1560.00 पर आ गए। इसका टारगेट प्राइस ₹1,600 पर फिक्स किया गया है।
RBL Bank । मौजूदा भाव: ₹190.00 (-1.04%)
ब्रिटिश इंटरनेशनल इंवेस्टमेंट ने ब्लॉक डील के जरिए अपनी पूरी 3.8% हिस्सेदारी बेच दी तो आरबीएल बैंक के शेयर इंट्रा-डे में 3.28% टूटकर ₹185.70 पर आ गए। इस ब्लॉक डील के तहत औसतन ₹188 प्रति शेयर के भाव पर 2.3 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई है।
मार्च तिमाही में टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.6% गिरकर ₹37.72 करोड़ और रेवेन्यू 71% फिसलकर ₹16.43 करोड़ पर आया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 2.72% टूटकर ₹6227.55 पर आ गए। कंपनी ने प्रति शेयर ₹27 के डिविडेंड का ऐलान किया है।
IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹787.65 (-4.88%)
दूसरे ऑडिट की रिपोर्ट पर इंडसइंड बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.27% टूटकर ₹776.15 पर आ गए। आज सेंसेक्स का यह टॉप लूजर है। बैंक के बोर्ड ने अर्न्स्ट एंड यंग (EY) को ऑडिट के काम पर लगाया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।