Gainers & Losers: इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल, इस कारण इंट्रा-डे में बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव थम नहीं रहा है और आज की बिकवाली में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5.72 लाख करोड़ रुपये घट गया। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की बात करें तो रिकॉर्ड हाई से ये करीब 11 फीसदी नीचे आ चुके हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
आज सेंसेक्स 241.30 प्वाइंट्स यानी 0.31% फीसदी की गिरावट के साथ 77,378.91 और निफ्टी 0.40% यानी 95.00 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,431.50 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: एशियाई मार्केट में बिकवाली ने भारतीय मार्केट में भी दबाव बनाया। इसके चलते घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी टूट गए। आज सेंसेक्स 241.30 प्वाइंट्स यानी 0.31% फीसदी की गिरावट के साथ 77,378.91 और निफ्टी 0.40% यानी 95.00 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,431.50 पर बंद हुआ है। सेक्टरवाइज बात करें तो सिर्फ आईटी सेक्टर ही ग्रीन रहा और बाकी के निफ्टी इंडेक्स रेड जोन में बंद हुए हैं। निफ्टी आईटी आज 3 फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ। इस ढहते मार्केट में कुछ शेयरों में तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

रॉकेट की स्पीड से चढ़े ऊपर

Delta Corp । मौजूदा भाव: ₹118.00 (+4.10%)

सुप्रीम कोर्ट ने ₹1.12 लाख करोड़ के जीएसटी नोटिस पर स्टे लगाया तो डेल्टा कॉर्प के शेयर इंट्रा-डे में 15.39 फीसदी उछलकर 130.80 रुपये पर पहुंच गए। सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते टैक्स अधिकारी अंतिम फैसला आने तक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाएंगे। मामले की अंतिम सुनवाई 18 मार्च को होगी।


TCS । मौजूदा भाव: ₹4265.55 (+5.67%)

दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर मुनाफा मिलने और मजबूत ऑर्डरबुक के चलते अधिकतर ब्रोकरेज का रुझान बुलिश बना हुआ है। ऐसे में इसके शेयर ढहते मार्केट में भी आज इंट्रा-डे में 6.44 फीसदी उछलकर 4296.80 रुपये के भाव पर पहुंच गए।

IRCTC । मौजूदा भाव: ₹779.55 (+2.10%)

मैक्वेरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ आईआरसीटीसी की कवरेज शुरू की तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 4.87 फीसदी उछलकर 800.65 रुपये पर पहुंच गए। मैक्वेरी ने इसका टारगेट प्राइस 900 रुपये पर फिक्स किया है।

Tech Mahindra । मौजूदा भाव: ₹1703.00 (+3.63%)

टेक महिंद्रा के शेयरों को टीसीएस के नतीजों से मजबूत सपोर्ट मिला। इसके नतीजे अगले हफ्ते 17 जनवरी को आने वाले हैं। नतीजे आने से पहले इसके शेयर आज इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इंट्रा-डे में 4.27 फीसदी उछलकर 1713.45 रुपये पर पहुंच गए।

Marico । मौजूदा भाव: ₹672.20 (+0.85%)

नोमुरा ने एफएमसीजी के वैल्यूएशन को मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए आकर्षक लेवल पर कहा है। मोतीलाल ओसवाल भी मैरिको को लेकर बुलिश है। ऐसे में इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.91 फीसदी उछलकर 679.30 रुपये पर पहुंच गए। नोमुरा ने इसका टारगेट प्राइस 760 रुपये और मोतीलाल ओसवाल ने 750 रुपये पर फिक्स किया है।

ढह गए ये शेयर

Adani Wilmar । मौजूदा भाव: ₹291.60 (-9.99%)

सस्ते भाव पर 20% हिस्सेदारी की बिकवाली के चलते अदाणी विल्मर के शेयर इंट्रा-डे में 10 फीसदी टूटकर 291.60 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गए। कंपनी की प्रमोटर अदाणी कमोडिटीज ऑफर फॉर सेल के जरिए ₹275 रुपये के भाव पर शेयर बेच रही है।

Tata Elxsi । मौजूदा भाव: ₹6003.15 (-6.84%)

टाटा एलेक्सी के कमजोर दिसंबर तिमाही पर शेयर इंट्रा-डे में 8.06 फीसदी फिसलकर 5924.00 रुपये तक आ गए। कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर दिसंबर तिमाही में 13.3 फीसदी गिरकर 199 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 1.7 फीसदी फिसलकर 939.2 करोड़ रुपये, EBIT भी 7.8 फीसदी टूटकर 220.6 करोड़ रुपये पर आ गया। मार्जिन भी 0.55 फीसदी गिरकर 24.5% पर आ गया।

GTPL Hathway । मौजूदा भाव: ₹129.50 (-11.99%)

दिसंबर तिमाही में मुनाफा तेजी से गिरने के चलते जीटीपीएल हाथवे के शेयर आज इंट्रा-डे में 12 फीसदी टूटकर 129.50 रुपये पर आ गए। दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर जीटीपीएल हाथवे का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 57 फीसदी गिरकर 10.2 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 4.3 फीसदी बढ़कर 887.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

IREDA । मौजूदा भाव: ₹201.20 (-6.81%)

दिसंबर तिमाही में एसेट क्वालिटी कमजोर होने के चलते शेयर 7.87 फीसदी टूटकर 198.90 रुपये के भाव तक आ गए। इसका ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 2.19 फीसदी से बढ़कर 2.68 फीसदी और नेट एनपीए 1.04 फीसदी से उछलकर 1.50 फीसदी पर पहुंच गया।

IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹937.60 (-4.41%)

गोल्डमैन सैक्स ने रेटिंग डाउनग्रेड की तो इंडसइंड बैंक के शेयर इंट्रा-डे में 4.84 फीसदी टूटकर 933.45 रुपये के भाव तक आ गए। गोल्डमैन ने इसकी रेटिंग खरीदारी से घटाकर न्यूट्रल कर दी और टारगेट प्राइस भी 1318 रुपये से घटाकर 1090 रुपये कर दिया है।

(सभी भाव बीएसई से)

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर चहके निवेशक, 15% से अधिक उछल गए Delta Corp और Nazara Tech के शेयर

TCS Outlook: नतीजे के बाद टीसीएस के साथ क्या करें? खरीदें या बेचें, एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

Adani Wilmar Share: अदाणी विल्मर का शेयर 9% तक हुआ क्रैश, सस्ते भाव पर 20% हिस्सेदारी बेच रहा अदाणी ग्रुप

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।