Gainers & Losers: फार्मा, एफमसीजी और ऑटो शेयरों ने मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश की लेकिन किसी और सेक्टर से सपोर्ट नहीं मिला। हर तरफ ताबड़तोड़ बिकवाली का माहौल रहा। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स 856.65 प्वाइंट्स यानी 1.14% गिरकर 74454.41 और निफ्टी भी 1.06% यानी 242.55 प्वाइंट्स फिसलकर 22553.35 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
