Gainers & Losers: इस महीने के पहले कारोबारी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आरबीआई ने मौद्रिक नीतियों का ऐलान किया। आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया तो मार्केट में कुछ खास हलचल नहीं दिखी। इसके ऐलान के एक दिन पहेल घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 में एक फीसदी की तेजी आई थी और आज दोनों रेड जोन में लगभग फ्लैट बंद हुए हैं। सेंसेक्स 56.74 प्वाइंट्स यानी 0.07%फीसदी की गिरावट के साथ 81709.12 और निफ्टी 0.12% यानी 30.60 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 4677.80 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो सुस्त मार्केट में भी आज कई में तेज उतार-चढ़ाव रहा, उनमें से कुछ की डिटेल्स नीचे दी जा रही है, वजह के साथ।
