Gainers & Losers: Ola-MTNL समेत इन 10 शेयरों में आज रहा तेज उतार-चढ़ाव, इंट्रा-डे में फटाफट बना तगड़ा पैसा
Gainers & Losers: लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक बार फिर रिकॉर्ड हाई से करीब 11 फीसदी नीचे आ गए हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था
Gainers & Losers: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेटल्स के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ की योजना का ऐलान किया तो दुनिया भर के मार्केट एक बार फिर सहम गए। दुनिया के अधिकतर बाजारों से बिकवाली के दबावों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी तेज बिकवाली दिखी। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 548.39 प्वाइंट्स यानी 0.70% टूटकर 77311.80 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.76% यानी 178.35 प्वाइंट्स फिसलकर 23381.60 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
रॉकेट की स्पीड से ये शेयर चढ़े ऊपर
MTNL । मौजूदा भाव: ₹53.66 (+2.80%)
सरकारी बैंकों ने एमटीएनएल (महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड) को दिवालिया घोषित करने का जो प्रस्ताव तैयार किया था, उसे वित्त मंत्रालय ने खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में इस दावे पर एमटीएनएल के शेयर आज इंट्रा-डे में 10.27% उछलकर ₹57.56 पर पहुंच गए।
VA Tech Wabag । मौजूदा भाव: ₹1391.35 (+1.86%)
दिसंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजों पर वीके टेक वाबग के शेयर इंट्रा-डे में 13.48% उछलकर ₹1550.00 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में वीके टेक वाबग का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 11.6% उछलकर ₹70.2 करोड़ और रेवेन्यू 15.1% की बढ़ोतरी के साथ ₹811 करोड़ पर पहुंच गया।
Balrampur Chini । मौजूदा भाव: ₹459.55 (+1.14%)
दिसंबर तिमाही में बलरामपुर चीनी मिल्स का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 73% उछलकर ₹44.6 करोड़ पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर भी आज इंट्रा-डे में 1.94% उछलकर ₹463.15 पर पहुंच गए। हालांकि इस दौरान रेवेन्यू 3% गिरकर ₹1,192 पर आ गया लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 9% बढ़कर ₹123.6 पर पहुंच गया।
Dabur India । मौजूदा भाव: ₹529.50 (+0.43%)
डाबर इंडिया पर जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज की पॉजिटिव रिपोर्ट ने इसके शेयरों को आज गिरावट के माहौल में भी बचा लिया और शेयर आज इंट्रा-डे में 1.54% उछलकर ₹535.35 पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म ने ₹597 के टारगेट प्राइस पर इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है।
Bajaj Holdings । मौजूदा भाव: ₹11508.10 (+2.12%)
दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजे और हाई-ग्रोथ फिनटेक स्टार्टअप में रणनीतिक निवेश के ऐलान पर बजाज होल्डिंग्स के शेयर इंट्रा-डे में 3.74% उछलकर ₹11690.10 पर पहुंच गए। आज निफ्टी 100 पर यह टॉप गेनर है।
ढह गए ये शेयर
Sun TV । मौजूदा भाव: ₹604.30 (-4.26%)
दिसंबर तिमाही के कमजोर कारोबारी नतीजों ने सन टीवी नेटवर्क के शेयरों पर ऐसा दबाव बनाया कि यह इंट्रा-डे में 6.53% टूटकर ₹590.00 पर आ गया। सन टीवी नेटवर्क के सेहत की बात करें तो दिसंबर तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20 फीसदी गिरकर ₹363 करोड़ और रेवेन्यू 10.4% फिसलकर ₹827.6 करोड़ पर आ गया। इस दौरान ऐड रेवेन्यू भी ₹355.43 करोड़ से फिसलकर ₹332.17 करोड़ पर आ गया। ऐड रेवेन्यू में गिरावट के चलते इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन तेजी से गिरकर 63.8% से 53.7% पर आ गया।
दिसंबर तिमाही में किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 46.3% घटकर ₹79.5 करोड़ पर आया तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 5.71% फिसलकर ₹3659.10 पर आ गए।
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹67.62 (-3.43%)
दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर विदेशी ब्रोकरेजेज गोल्डमैन और सिटी ने टारगेट प्राइस घटाया तो ओला इलेक्ट्रिक के शेयर इंट्रा-डे में 3.97% फिसलकर ₹67.25 पर आ गए। सिटी ने ओला का टारगेट प्राइस ₹90 से घटाकर ₹85 और गोल्डमैन ने 14% घटाकर ₹101 कर दिया है।
Tata Steel । मौजूदा भाव: ₹134.00 (-3.11%)
JSW Steel । मौजूदा भाव: ₹960.50 (-2.20%)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेटल्स के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का रविवार को ऐलान किया तो घरेलू मार्केट में मेटल शेयर ढह गए। इस ऐलान पर टाटा स्टील इंट्रा-डे में 3.83% टूटकर ₹133.00 और जेएसडब्ल्यू स्टील 3.47% फिसलकर ₹948.10 पर आ गया। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि टैरिफ कब से लगेगा।
(सभी भाव बीएसई से)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।