Get App

Gainers & Losers:लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 18 नवंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Crompton Greaves Consumer Electrical के शेयर में आज 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी ने FY25 की सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे जारी किए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू बढ़ा है। इस खबर के बाद आज इसके शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2024 पर 5:19 PM
Gainers & Losers:लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 18 नवंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
आज इन शेयरों पर दिखा सबसे ज्यादा हलचल

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। IT इंडेक्स 2 % से ज्यादा फिसला। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी गिरावट रही जबकि मेटल इंडेक्स में 2% से ज्यादा की तेजी रही। ऑटो और रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 241.30 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 77,339.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 78.90 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 23,453.80 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 184 प्वाइंट चढ़कर 50,363 पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों पर दिखा सबसे ज्यादा हलचल

Muthoot Finance (Rs 1,890.45, 6.5%) | आज यह शेयर 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी ने FY25 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। इसके साथ ही मुथूट फाइनेंस का AUM बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है, जो कि कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है। अन-सिक्योर्ड लेडिंग पर RBI के प्रतिबंधों के बीच गोल्ड लोन की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है।

Crompton Greaves Consumer Electrical (Rs 384, 3.5%) | आज शेयर में 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी ने FY25 की सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे जारी किए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू बढ़ा है। इस खबर के बाद आज इसके शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। क्रॉम्पटन ग्रीव्स ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 27.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो 124.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस अवधि के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 6.4 फीसदी बढ़कर 1896 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें