Buzzing Stocks : मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय इंडेक्स नए रिकॉर्ड स्तर पर खुले और कारोबारी सत्र के पहले आधे भाग में तेजी में रहे। हालांकि, कारोबारी सत्र के दूसरे आधे भाग में उन्होंने सारी बढ़त खो दी और पिछले बंद से थोड़े ही बदलाव के साथ बंद हुए। रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। सेंसेक्स 23 अंक चढ़कर 81,356 पर बंद हुआ। निफ्टी 1 अंक चढ़कर 24,836 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में ऊपरी स्तर से बिकवाली आई। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, PSE और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी रही। वहीं, FMCG और IT इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए।
