शेयर बाजार में सोमवार, 28 सितंबर को तगड़ी गिरावट है। चौतरफा बिकवाली के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड के शेयर में दिन में 10 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 37.90 रुपये के हाई तक गया। बाद में 5 प्रतिशत बढ़त के साथ 36.18 रुपये पर बंद हुआ।कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
