Gainers & Losers: सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट लेकर हुए बंद, 16 अक्टूबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: South Indian Bank का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 275 करोड़ रुपये से बढ़कर `325 करोड़ रुपये पर रहा जबकि तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 4.5% से घटकर 4.4% पर रहा

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जेफरीज ने BSE पर "Underperform" ऱेटिंग की राय दी है और शेयर का टारगेट 3500 रुपये का दिया है। सेबी के F&O पर नए फ्रेमवर्क एलान के बाद ये स्टॉक 100% से ज्यादा चल चुका है।

निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप में बिकवाली, स्मॉलकैप फ्लैट बंद हुए। ऑटो, IT शेयरों में बिकवाली रही जबकि फार्मा, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रियल्टी, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 318.76 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 81,501.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86.05 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 24,971.30 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Rallis India | CMP: Rs 366 | आज यह शेयर 13 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। जुलाई-सिंतबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19 फीसदी बढ़ा है जबकि आय 11 फीसदी बढ़ी है। क्रॉप केयर सेगमेंट की आय ग्रोथ 7% रही जबकि घरेलू क्रॉप केयर वॉल्यूम ग्रोथ 17% रही। कीमतों में गिरावट से एक्सपोर्ट वॉल्यूम पर दबाव दिखा। एक्सपोर्ट आय में 9% का दबाव रहा। अच्छी खरीफ फसल से सीड्स आय को बूस्ट मिला है।


Cochin Shipyard | CMP: Rs 1,588 | आज यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। आज से कोचीन शिपयार्ड का ऑफर फॉर सेल खुला है। सरकार5 परसेंट तक हिस्सेदारी बेच रही है । 1540 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय किया गया।

Shipping stocks | आज कैबिनेट से कोस्टल शिपिंग बिल 2024 को मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाज Shipping Corporation और GE Shipping के शेयर में 5 फीसदी तक की उछला देखने को मिली।

KEI Industries | CMP: Rs 4,358 | आज यह शेयर 7 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट के चलते शेयर में इनवेस्टर्स का भरोसा घटा है। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 2279.64 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1944.90 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 154.8 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2023 तिमाही में 140.2 करोड़ रुपये था।

HDFC AMC | CMP: Rs 4,815 | HDFC AMC के अच्छे नतीजों ने पूरे AMC सेक्टर में जोश भरा है। HDFC AMC 6 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ के पार निकला है।

RailTel | CMP: Rs 435 | आज शेयर 6.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल कंपनी को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की तरफ से 79.84 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट में क्लाउड होस्टिंग और मैनेज्ड सर्विस के साथ MHADA के लिए डेटा सेंटर बनाने और डिजास्टर रिकवरी साइट बनाना है।

BSE | CMP: Rs 4,506 | जेफरीज ने BSE पर "Underperform" ऱेटिंग की राय दी है और शेयर का टारगेट 3500 रुपये का दिया है। सेबी के F&O पर नए फ्रेमवर्क एलान के बाद ये स्टॉक 100% से ज्यादा चल चुका है। मार्केट शेयर बढ़ने के साथ ही वैल्युएशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। वैल्युएशन महंगा है, छोटी अवधि में रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर नहीं है।

Voltas | CMP: Rs 1,881 |आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर 'overweight' रेटिंग की राय दी है। जिसके चलते आज स्टॉक में तेजी देखने को मिला। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 25 से वित्त वर्ष 27 तक 21 प्रतिशत आय सीएजीआर की उम्मीद है।

South Indian Bank | CMP: Rs 25 | आज यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 275 करोड़ रुपये से बढ़कर `325 करोड़ रुपये पर रहा जबकि तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 4.5% से घटकर 4.4% पर रहा। NII 831 करोड़ रुपये से बढ़कर `882 करोड़ रुपये पर आया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।