Gainers & Losers: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज जोरदार तेजी रही। बैंकिंग शेयरों को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 294.85 प्वाइंट्स यानी 0.37% की तेजी के साथ 80796.84 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.47% यानी 114.45 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 24461.15 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।
