Get App

Gainers & Losers: लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी, आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक, ऑटो, एनर्जी, FMCG, मेटल और पीएसयू बैंक शेयर 1-3 फीसदी टूटे हैं

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 04, 2022 पर 12:03 AM
Gainers & Losers: लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी, आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
आज इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

मंदी की आशंका और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार 03 अक्टूबर को गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 638.11 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 56,788.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 207.00 अंक यानी 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 16,887.35 के स्तर पर बंद हुआ।फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक, ऑटो, एनर्जी, FMCG, मेटल और पीएसयू बैंक शेयर 1-3 फीसदी टूटे हैं।

आज इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

Nykaa | CMP: Rs 1304.55 | आज यह शेयर 2.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों पर बोनस जारी करने का ऐलान किया है, जिससे शेयर में खरीदारी देखने को मिल रही है। नायका ने कहा कि वह कंपनी के शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट पर प्रति शेयर पांच के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। हालांकि, इसके लिए पोस्टल बैलेट के जरिये शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेनी होगी। नायका ने कहा कि शेयरहोल्डर्स को 1 रुपये प्रति शेयर फेस वैल्यू वाले 2,37,27,61,850 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। हालांकि, बोनस इक्विटी शेयरों की वास्तविक संख्या रिकॉर्ड डेट पर पेड अप शेयर कैपिटल के आधार पर तय होगी। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में रहा।

ONGC | CMP: Rs 132 | आज यह शेयर 4.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सरकार ने रविवार को देश में उत्पादित होने वाले क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स 10,500 रुपये से घटाकर 8,000 रुपये प्रति टन कर दिया। CLSA ने इस स्टॉक को ‘buy’ रेटिंग देते हुए स्टॉक के लिए 55-65 फीसदी तक की उछाल की उम्मीद जताई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें