Gainers & losers: 10 अक्टूबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन शुरुआती बढ़त के बाद मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला और आखिरी घंटों में बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी दिन की ऊंचाई से करीब 150 प्वाइंट फिसला । आज के कारोबार में IT, फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा जबकि बैंक निफ्टी इंडेक्स में करीब 1% की तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 144.31 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 81,611.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 16.50 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 24,998.45 के स्तर पर बंद हुआ।
