Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मजूबत संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा। चौतरफा खरीदारी के बीच निफ्टी 500 के सिर्फ 48 स्टॉक्स ही आज रेड जोन में बंद हुए हैं। वहीं सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले इनमें करीब 3 फीसदी की गिरावट दिखी थी लेकिन आज इनमें डेढ़ फीसदी की रिकवरी दिखी। खरीदारी के माहौल में दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1089.18 प्वाइंट्स यानी 1.49% उछलकर 74227.08 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.69% यानी 374.25 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 22535.85 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयर अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेजी से ऊपर-नीचे हुए हैं, उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।
