Gainers & Losers: टाटा के दो स्टॉक्स समेत इन 10 शेयरों में दिखी तेज हलचल, आपने किस पर लगाया था दांव?

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में लगातार तीसरे दिन हरियाली दिखी। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से 12.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement

Gainers & Losers: अमेरिकी फेड की पॉलिसी के ऐलान से पहले आज घरेलू मार्केट में खरीदारी का शानदार रुझान दिखा। हालांकि अमेरिकी मार्केट में सुस्ती और कमजोर डॉलर के चलते आईटी और एफएमसीजी में दबाव दिखा। इन दोनों के अलावा बाकी हर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 147.79 प्वाइंट्स यानी 0.20% उछलकर 75449.05 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.32% यानी 73.30 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 22907.60 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

इन शेयरों में आई जोरदार तेजी

Indigo । मौजूदा भाव: ₹4978.15 (+3.54%)

इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने साल 2030 के लिए रोडमैप पेश किया तो शेयर 5.10% उछलकर ₹5053.05 पर पहुंच गए। कंपनी का कहना है कि 2030 तक हवाई यात्रियों की संख्या दोगुनी होकर 25 करोड़ से 51 करोड़ हो जाएगी तो ऐसे में कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता को 28 फीसदी से बढ़ाकर 2030 तक 40 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कंपनी अपने बेड़े में 600 से अधिक विमान रखने की तैयारी में है।


Insolation Energy । मौजूदा भाव: ₹281.00 (+9.55%)

इन्सोलेशन एनर्जी की सहायक कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी को सौर पीवी मॉड्यूल की सप्लाई के लिए 733.04 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह इसके लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इस खुलासे पर इन्सोलेशन एनर्जी के शेयर आज इंट्रा-डे में 10.21% उछलकर ₹282.70 पर पहुंच गए।

Tata Steel । मौजूदा भाव: ₹158.55 (+2.52%)

SAIL । मौजूदा भाव: ₹113.25 (+3.99%)

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) की तरफ से स्टील के सामानों पर अस्थायी 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की सिफारिश पर स्टील स्टॉक्स रॉकेट बन गए। टाटा स्टील इंट्रा-डे में 2.97% उछलकर ₹159.25 और सेल 5.05% उछलकर ₹114.40 पर पहुंच गया।

Voda Idea । मौजूदा भाव: ₹7.45 (+4.93%)

मुंबई में 5G सेवाओं के लॉन्च करने और एलॉन मस्क की स्पेसएक्स की स्टारलिंक के साथ भारत में साझेदारी को लेकर बातचीत के खुलासे पर वोडा आइडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.73% उछलकर ₹7.72 पर पहुंच गए।

इन शेयरों पर दिखा दबाव

Hero MotoCorp । मौजूदा भाव: ₹3535.80 (-0.81%)

मीडिया रिपोर्ट्स में हीरो मोटोकॉर्प के करीब आधा दर्जन सीनियर एग्जीक्यूटिव्स के इस्तीफे पर हीरो मोटोकॉर्प के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.40% टूटकर ₹3515.00 पर आ गए। हाई लेवल पर भारी संख्या में इस्तीफे पर कंपनी के ऑपरेशन और स्ट्रैटेजी पर असर दिख सकता है।

The Phoenix Mills । मौजूदा भाव: ₹1560.00 (-3.06%)

एनएसई पर ₹1553.00 के भाव पर 4,00,349 शेयरों की ब्लॉक डील पर द फीनिक्स मिल्स के शेयर इंट्रा-डे में 4.06% टूटकर ₹1543.95 पर आ गए।

TCS । मौजूदा भाव: ₹3505.00 (-1.34%)

Infosys । मौजूदा भाव: ₹1586.55 (-1.38%)

Tech Mahindra । मौजूदा भाव: ₹1398.45 (-2.28%)

अमेरिकी मार्केट में मंदी की आशंका के बीच अमेरिकी फेड की बैठक से पहले आईटी शेयरों में आज बिकवाली का तेज दबाव दिखा। आईटी सर्विसेज की मांग में सुस्ती की आशंका ने आईटी शेयरों को तोड़ दिया। इसके अलावा कमजोर डॉलर ने भी दबाव बनाया क्योंकि भारत की दिग्गज आईटी कंपनियों की अधिकतर कमाई अमेरिका पर निर्भर है। टेक महिंद्रा तो आज सेंसेक्स का टॉप लूजर है। इंट्रा-डे में बात करें तो टेक महिंद्रा 2.53% टूटकर ₹1395.00, इंफोसिस 2.25% फिसलकर ₹1572.60 और टीसीएस 2.52% गिरकर ₹3463.05 पर आ गया था।

(सभी स्टॉक्स के भाव भाव बीएसई से)

Insolation Energy Shares: ₹733 करोड़ के ऑर्डर पर शेयर रॉकेट, 10% से अधिक की जोरदार तेजी

Steel Stocks: स्टील कंपनियों के शेयरों में तेजी, सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

इंडिगो की इंटरग्लोब एविएशन ने पेश किया मिशन 2030

Vodafone Idea ने मुंबई में लॉन्च की 5G सर्विस, स्टारलिंक के साथ भी चल रही बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।