बाजार में आज भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 22900 के पार कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी अच्छी तेजी है। 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ मिडकैप इंडेक्स आज बेंचमार्क सेंसेक्स-निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। स्मॉलकैप भी रफ्तार में है। रियल्टी, कैपिटल गुड्स और PSUs में आज सबसे ज्यादा तेजी। ये तीनों सेक्टर करीब 2 फीसदी चढ़े हैं। कैपिटल गुड्स में पॉलीकैब, डिक्सन और कमिंस 3-4 फीसदी तक उछले हैं। साथ ही वोल्टास, हैवेल्स और क्रॉम्पटन में भी रफ्तार देखने को मिल रही है।
इंडिगो एयर लाइन्स का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) के शेयर में आज अच्छी तेजी है। दरअसल, अपने इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में इंडिगो ने साल 2030 के लिए रोडमैप रखा है,जिसके बाद शेयर में अच्छा खासा एक्शन है। इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन की बड़ी बातें पर नजर डालें तो पता चलता है कि इंडिगो की ऊंची उड़ान की तैयारी है। साल 2030 के लिए इंडिगो का रोडमैप तैयार है। इंडिगो के इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में कहा गया है कि भारत में हवाई यात्री 2030 तक दोगुने हो जाएंगे। भारत में अभी 25 करोड़ हवाई यात्री हैं। साल 2030 तक इनकी संख्या बढ़कर 51 करोड़ हो जाएगी। कंपनी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता अभी 28 फीसदी है। इसको वित्त वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 40 फीसदी किया जाएगा। इन बातों को ध्यान में रखते हुए 2030 तक IndiGo के बेड़े में कुल 600 से ज्यादा विमान रखने की तैयारी है।
IndiGo: FY26 के लिए लक्ष्य
कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में A321 XLR एयरक्राफ्ट की डिलीवरी संभव है। हर हफ्ते एक विमान डिलीवरी संभव है। एशिया और यूरोप में नए रूट्स् पर उड़ानें शुरू की जाएंगी। वित्त वर्ष 2026 में क्षमता और पैसेंजर में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। कंपनी द्वारा 14 नए डेस्टिनेशन को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल ये 2 बजे के आसपास 115.75 रुपए यानी 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ 4921.45 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 5,052.75 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 5,052.75 रुपए और ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,782,708 शेयर है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 4.28 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीनें में इसमें 12 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में ये शेयर करीब 11 फीसदी भागा है। वहीं, इस साल अब तक इसमें 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। 1 साल में ये शेयर 52 फीसदी और 3 साल में 160 फीसदी भागा है।