Gainers & Losers: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का काफी दबाव रहा लेकिन लॉर्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक बिकवाली हुई। ऑटो को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल बंद हुआ है लेकिन निफ्टी ऑटो में भी तेजी मामूली ही है। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 155.77 प्वाइंट्स यानी 0.19% की गिरावट के साथ 80641.07 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.33% यानी 81.55 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24379.60 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।
