Get App

Garden Reach Shipbuilders का शेयर 10% उछलकर ऑल टाइम हाई पर

Garden Reach Shipbuilders Stock Price: शेयर बीएसई पर 10 अक्टूबर 2018 को लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग डे पर शेयर के क्लोजिंग प्राइस 105.1 रुपये से लेकर अब तक कीमत 2097 प्रतिशत मजबूत हुई है। कंपनी का मार्केट कैप 26400 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 3,592.64 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 357.27 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 01, 2024 पर 3:58 PM
Garden Reach Shipbuilders का शेयर 10% उछलकर ऑल टाइम हाई पर
Garden Reach Shipbuilders & Engineers का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में रेवेन्यू 1,015.73 करोड़ रुपये रहा।

Garden Reach Shipbuilders Share Price: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का शेयर 1 जुलाई को 10 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कंपनी को एक एडवांस्ड समुद्री जहाज (Ocean-Going Tug) बनाने के लिए बांग्लादेश सरकार से कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ऑर्डर लगभग 2.1 करोड़ डॉलर का है। इस अपडेट के सामने आने के बाद शेयरों को पंख लग गए। शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 2115.05 रुपये पर खुला।

उसके बाद यह पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत चढ़ा और 2309.50 रुपये पर अपर प्राइस बैंड को टच कर गया। यह शेयर का ऑल टाइम हाई है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 2307.80 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 26400 करोड़ रुपये है। शेयर बीएसई पर 10 अक्टूबर 2018 को लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग डे पर शेयर के क्लोजिंग प्राइस 105.1 रुपये से लेकर अब तक कीमत 2097 प्रतिशत मजबूत हुई है।

कितना बड़ा होगा यह जहाज

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स का कहना है कि वह इस एडवांस्ड समुद्री जहाज को डिजाइन करेगी, इसका निर्माण और डिलीवरी करेगी। जहाज की लंबाई लगभग 61 मीटर, चौड़ाई 15.80 मीटर और गहराई 6.80 मीटर होगी। इस जहाज की फुल लोड के साथ मैक्सिमम स्पीड कम से कम 13 नॉट्स होगी। ऑर्डर की वैल्यू लगभग 2.1 करोड़ डॉलर है। कॉन्ट्रैक्ट को अगले 24 महीनों में एग्जीक्यूट किया जाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें