गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइल ने FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 49 फीसदी बढ़कर 40.69 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 27.34 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी के EBITDA में 47 फीसदी की वृद्धि हुई, जो कि 153.31 लाख रुपये (Q1FY24) से बढ़कर 225.88 लाख रुपये (Q1FY25) हो गई। कंपनी के शेयर आज 13 अगस्त को 6.06 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 60.83 करोड़ रुपये है।
