Get App

Stocks News: अदाणी ग्रुप से कंपनी को मिला हजारों करोड़ का ऑर्डर, शेयर में 11% की तूफानी तेजी

GE Vernova T&D Share Price: पावर और ट्रांसमिशन सेक्टर की कंपनी 'जीई वर्नोवा T&D इंडिया' के शेयरों में आज 22 दिसंबर को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 11 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी को अदाणी ग्रुप की एक कंपनी से बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई। कारोबार के दौरान'जीई वर्नोवा T&D इंडिया' के शेयर 3,251.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक गए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 7:30 PM
Stocks News: अदाणी ग्रुप से कंपनी को मिला हजारों करोड़ का ऑर्डर, शेयर में 11% की तूफानी तेजी
GE Vernova T&D Share Price: 2025 में अब तक इस शेयर ने करीब 49% से ज्यादा का रिटर्न दिया है

GE Vernova T&D Share Price: पावर और ट्रांसमिशन सेक्टर की कंपनी 'जीई वर्नोवा T&D इंडिया' के शेयरों में आज 22 दिसंबर को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 11 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी को अदाणी ग्रुप की एक कंपनी से बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई। कारोबार के दौरान'जीई वर्नोवा T&D इंडिया' के शेयर 3,251.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक गए। हालांकि बाद में इसके कुछ मुनाफावसूली दिखी और कारोबार के अंत में करीब 5% की बढ़त के साथ ₹3,060.10 पर बंद हुए।

'जीई वर्नोवा T&D इंडिया' ने शनिवार 20 दिसंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया था कि उसे अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी AESL Projects से एक अहम प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत जीई वर्नोवा T&D इंडिया को 2,500 मेगावाट (MW), ±500 kV हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) VSC टर्मिनल स्टेशन (2×1250 MW) की डिजाइनिंग और इंस्टॉलेशन का काम करना होगा।

यह प्रोजेक्ट गुजरात के खावड़ा (KPS-3) से साउथ ओलपाड तक रिन्यूएबल पावर की ट्रांसमिशन (Evacuation) के लिए है। कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को कई सालों की अवधि में पूरा किया जाएगा, हालांकि फाइलिंग में ऑर्डर वैल्यू का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया। हालांकि कई ब्रोकरेज फर्मों ने इसे लेकर अनुमान लगाए हैं।

ब्रोकरेज फर्मों का क्या है कहना?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें