Gensol Engineering में फंसे एक लाख के करीब छोटे निवेशक, एक साल तक धड़ाधड़ खरीद रहे थे शेयर

Gensol Engineering Shares Crashed: जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयर पिछले साल फरवरी में रिकॉर्ड हाई पर थे और इस हाई से यह 91 फीसदी टूट चुका है। रिकॉर्ड हाई से इस गिरावट के चलते एक लाख के करीब छोटे निवेशक फंसे हुए महसूस कर रहे हैं। खास बात ये है कि एक साल तक उन्होंने धड़ाधड़ इसके शेयर खरीदे थे और उनकी होल्डिंग कंपनी में तेजी से बढ़ी थी

अपडेटेड Apr 16, 2025 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement
Gensol Engineering News: जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयर एक साल के हाई से 90 फीसदी से अधिक नीचे आ चुके हैं। इसने 1 लाख के करीब रिटेल शेयरहोल्डर्स यानी 2 लाख रुपये तक के निवेश वाले शेयरहोल्डर्स की नींद उड़ा दी है।

Gensol Engineering News: जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयर एक साल के हाई से 90 फीसदी से अधिक नीचे आ चुके हैं। इसने 1 लाख के करीब रिटेल शेयरहोल्डर्स यानी 2 लाख रुपये तक के निवेश वाले शेयरहोल्डर्स की नींद उड़ा दी है। खास बात ये है कि खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी तेजी से कंपनी में बढ़ी थी और अब इसकी गड़बड़ियों के खुलासे ने उन्हें परेशान कर दिया है और सेबी की कार्रवाई से वह चिंतित हो उठे हैं। शेयरों की बात करें तो आज बीएसई पर यह 5 फीसदी की गिरावट के साथ 123.65 रुपये (Gensol Engineering Share Price) के लोअर सर्किट पर पर आ गया जोकि रिकॉर्ड हाई से 91.01 फीसदी नीचे है। यह एक साल का निचला स्तर भी है। पिछले साल 20 फरवरी 2024 को यह इंट्रा-डे में 1,377.10 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था।

रिकॉर्ड हाई से 91 फीसदी की गिरावट के चलते जेनसॉल का शेयर अब ‘T’ ग्रुप में है और Enhanced Surveillance Measures (ESM) के स्टेज 1 के तहत है। इस ग्रुप के तहत रखे गए शेयरों की डिलीवरी अनिवार्य होती है यानी कि इंट्रा-डे ट्रेडिंग नहीं होती है और इनमें 5% का सर्किट लिमिट होता है। शेयरों में इस गिरावट को रेटिंग एजेंसियों आईसीआरए और केयर की तरफ से रेटिंग में कटौती से और बढ़ी है

Gensol Engineering में कितनी बढ़ी खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी?


जेनसॉल इंजीनियरिंग ने अभी मार्च 2025 तिमाही के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। दिसंबर 2024 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक 91015 खुदरा निवेशकों के पास इसके 89,08,280 शेयर हैं जो कंपनी की 23.44 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। एक साल पहले दिसंबर 2023 तिमाही में खुदरा निवेशकों के पास इसकी 13.94 फीसदी होल्डिंग थी। घरेलू म्यूचुअल फंड्स की इसमें कोई होल्डिंग नहीं है।

क्या कार्रवाई की है SEBI ने?

मंगलवार 15 अप्रैल को बाजार नियामक सेबी ने जेनसॉल इंजीनियरिंग और उसके प्रमोटरों के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया। अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी को कंपनी में निदेशक कार्यभार संभालने से रोक दिया गया है। दोनों को सिक्योरिटीज की खरीद-बिक्री से भी रोक दिया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने इरेडा और पीएफसी से 978 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और उसका कुछ हिस्सा व्यक्तिगत जरूरतों पर खर्च किया। इसके अलावा फंड्स की राउंड ट्रिपिंग और कंपनी से प्राइवेट एंटिटीज और प्रमोटर्स को फंड डायवर्ट करने के भी आरोप हैं। इससे पहले रेटिंग में कटौती के बाद सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में कंपनी के सीएमडी अनमोल सिंह जग्गी ने कंपनी में किसी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार किया था।

Explainer: Gensol Engineering में कैसे हुआ स्कैम, SEBI ने प्रमोटरों के खिलाफ क्यों लिया एक्शन?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।