Gensol Engineering Stock Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में 27 दिसंबर को इंट्राडे में 9 प्रतिशत तक की तेजी आई और कीमत 780 रुपये के हाई तक चली गई। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसे NTPC Renewable Energy से लगभग 897.47 करोड़ रुपये (GST समेत) का एक EPC कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है। यह कॉन्ट्रैक्ट गुजरात के खावड़ा में GSECL Solar Park (Stage-III) में 225 मेगावाट AC ग्रिड कनेक्टेड सोलर PV प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट के लिए है।
