Genus Power Infrastructures Share Price: जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में आज 21 अगस्त को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और शेयर 437.75 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद इस खबर के बाद आई कि इसकी एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी को कुल 3,608.52 करोड़ रुपये के 3 नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उस ये ऑर्डर 'एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर्स (AMISPs) की नियुक्ति के लिए हैं। इसमें करीब 42.6 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर और सिस्टम मीटर का डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर (DBFOOT) बेसिस पर डिजाइन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन शामिल है।
