GIFT Nifty: खाड़ी युद्ध में अमेरिका के सीजफायर के प्रस्ताव की खबरों से शेयर बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है। बुधवार सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को कम करने के लिए अमेरिका के 'डिप्लोमैटिक पुश' ने निवेशकों के बीच भरोसा जगाया है, जिससे वैश्विक बाजारों में हरियाली देखने को मिल रही है।
