Gift Nifty: मंगलवार को मार्केट में दिखेगी जोरदार तेजी? 800 अंक से ज्यादा उछला गिफ्ट निफ्टी

Gift Nifty: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत के बीच गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों से ज्यादा उछाल आया। ट्रंप ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई टालने की बात कही है, जिसके बाद बाजार में रिकवरी के संकेत मिले हैं। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 6:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोमवार, 23 मार्च को बाजार में भारी गिरावट के बाद GIFT निफ्टी में तेज उछाल दिखाई दिया।

Gift Nifty: पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने की उम्मीद के बीच GIFT निफ्टी में तेज रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत में प्रगति हुई है।

GIFT निफ्टी में जोरदार उछाल

सोमवार, 23 मार्च को बाजार में भारी गिरावट के बाद GIFT निफ्टी में तेज उछाल दिखाई दिया। शाम 6:38 बजे GIFT निफ्टी 816 अंक यानी 3.63 प्रतिशत बढ़कर 23,281 पर कारोबार कर रहा था।


इससे संकेत मिलते हैं कि मंगलवार को जब भारतीय शेयर बाजार खुलेंगे तो उनमें सकारात्मक शुरुआत देखने को मिल सकती है।

सोमवार को बाजार में बड़ी गिरावट

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 602 अंक गिरकर 22,513 पर आ गया था।

इस एक दिन की गिरावट से निवेशकों की करीब 15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति साफ हो गई। वहीं, पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक कुल नुकसान करीब 50 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

ट्रंप ने पांच दिन के लिए रोके हमले

अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि बातचीत का मकसद मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने बताया कि मौजूदा प्रगति को देखते हुए ईरान के ऊर्जा ढांचे पर होने वाले किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए रोक दिया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला आगे की कूटनीतिक प्रगति पर निर्भर करेगा।

ट्रंप ने ईरान से यह भी कहा है कि वह 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दे। यह वैश्विक तेल और व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से भी हुई बातचीत

इसी बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी ट्रंप से करीब 20 मिनट तक फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए समुद्री व्यापार को जल्द से जल्द बहाल करने की जरूरत पर सहमति जताई।

Oil Price Crash: कच्चे तेल के दाम क्रैश, 16% गिरा भाव... ट्रंप के बयान का दिखा असर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।