Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 60 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिला। एशिया और डाओ फ्यूचर्स में भी मजबूती देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजार कल मिले-जुले रहे, लेकिन S&P 500 इंडेक्स नई ऊंचाई पर बंद हुआ।
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 60 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिला। एशिया और डाओ फ्यूचर्स में भी मजबूती देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजार कल मिले-जुले रहे, लेकिन S&P 500 इंडेक्स नई ऊंचाई पर बंद हुआ।
ट्रंप, टैरिफ और टेरर
1 अगस्त की समय सीमा नजदीक आ रही है। 1 अगस्त से पहले ज्यादा टैरिफ लेटर जारी होने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस ने कहा ट्रंप ज्यादा टैरिफ लेटर जारी कर सकते है। Howard Lutnick ने कहा कि यूरोप को लेकर टैरिफ डील को लेकर आश्वस्त है। 1 अगस्त से यूरोप पर 30% टैरिफ लगना तय है। EU की तरफ से जवाबी टैरिफ की उम्मीद कम है। बोइंग प्लेन, Kentucky bourbon पर जवाबी टैरिफ संभव कम है। 15-20% टैरिफ से यूरोपियन एक्सपोर्ट को भारी नुकसान है। एस्ट्राजेनेका US में 2030 तक $50 Bn निवेश करेगी।
US मार्केट पर बड़े ब्रोकर
UBS ने कहा कि 2025 तक S&P 500 का 6500 लक्ष्य बरकरार किया। US मार्केट में उठापटक खरीदारी का मौका है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि US मार्केट में अर्निंग ग्रोथ अच्छी रहेगी। Deutsche Bank ने कहा कि US में गिरावट से पहले तेजी पर दांव लगाएं।
बड़े फंड्स कहां लगा रहे दांव
टेक शेयरों पर Invesco, Fidelity, JPMorgan दांव लगा रहे । US और एशिया के टेक शेयरों पर दांव लगा रहे। इमर्जिंग मार्केट एसेट्स में भी बड़ा निवेश कर रहे हैं। नतीजों से पहले Invesco ने US में मार्केट में बड़ा निवेश किया। Invesco ने कहा कि दक्षिण कोरिया के मार्केट बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। टेक शेयरों में उतार-चढ़ाव से Fidelity ने ताइवान में निवेश किया। JPMorgan ने कहा कि मिड-साइज टेक शेयरों में तेजी अभी बाकी है।
बाजार की नजर
US डॉलर का भाव गिरकर 98 के नीचे फिसला है। क्रूड में गिरावट, सोना फिर $3,400 के ऊपर निकला है। 30 साल की US बॉन्ड यील्ड 5% के ऊपर बरकरार किया।
आज दिन में अहम इवेंट
जेरोम पॉवेल आज बैंकिंग कॉन्फेंस में बोलेंगे। कोका कोला, फिलिप मॉरिस, लॉकहीड मार्टिन के नतीजे आज आएंगे।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 46.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 39,655.17 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.25 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.28 फीसदी चढ़कर 17,684.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ25,035.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 3,568.78 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।