फार्मा कंपनी ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) के शेयरहोल्डर्स के लिए 18 मई का दिन बेहद शानदार है। शेयर की कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 16 प्रतिशत तक चढ़ी। BSE पर कीमत 2170 रुपये के हाई तक गई और 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 35000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने शुक्रवार, 15 मई को जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 366.7 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 186.5 करोड़ रुपये था।
