Get App

Global market : शुक्रवार को तीनों अहम अमेरिकी इंडेक्स बढ़त के साथ हुए बंद, दरों में कटौती की उम्मीद ने बाजार में भरा जोश

Wall Street : शुक्रवार को डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 51.05 अंक या 0.13 फीसदी बढ़कर 39,497.54 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 24.85 अंक या 0.47 फीसदी बढ़कर 5,344.16 पर बंद हुआ और नैस्डैक कंपोजिट 85.28 अंक या 0.51 फीसदी की तेजी लेकर 16,745.30 पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2024 पर 1:34 PM
Global market : शुक्रवार को तीनों अहम अमेरिकी इंडेक्स बढ़त के साथ हुए बंद, दरों में कटौती की उम्मीद ने बाजार में भरा जोश
US Market : हाल में हुई बिकवाली के बाद भी तीनों अहम अमेरिकी इंडेक्स इस साल अब तक बढ़त बनाए हुए है। 2024 की शुरुआत में आई बड़ी तेजी के साथ टेकनोलॉजी सेक्टर के मेगाकैप में मजबूत अर्निंग और AI से जुड़ी उम्मीदों के चलते जोश कायम है

US Markets : शुक्रवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। लेकिन सप्ताहिक स्तर पर इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ। वहीं, सोमवार को इसमें भारी गिरावट आई थी। ये गिरावट मंदी की आशंकाओं तथा ग्लोबल येन-फंडेड कैरी ट्रेड के समाप्त होने की वजह से आई थी। टेक्वोलॉजी शेयरों ने इंडेक्स को शुक्रवार को सबसे ज्यादा सपोर्ट दिया। वॉल स्ट्रीट के "फीयर इंडेक्स" कोबे वोलैटिलिटी इंडेक्स (Cboe Volatility Index) में सप्ताह के शुरूआती उछाल के बाद गिरावट आई।

सोमवार की बड़ी गिरावट पिछले सप्ताह हुई तेज बिकवाली के बाद आई है। जुलाई महीने की रोजगार रिपोर्ट अपेक्षा से कमजोर रहने के कारण मंदी की आशंका पैदा हो गई थी। इसके साथ ही निवेशकों ने जापानी येन फंडेड करेंसी कैरी ट्रेड पोजीशन की अनवाइंडिंग कर ली थी जिससे बाजार पर भारी दबाव बना था।

ऑस्टिन, टेक्सास स्थित पेर स्टर्लिंग कैपिटल मैनेजमेंट के निदेशक रॉबर्ट फिप्स ने कहा, "निवेशक निचले स्तर पर बॉटम बनने के साक्ष्य ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।"

महंगाई में नरमी से राहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें