Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 80 प्वाइंट का दबाव हुआ। जापान का निक्केई भी नीचे रहा। ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज छुट्टी है। जॉर्ज वॉशिंगटन के जन्म दिन के मौके पर कल अमेरिकी बाजार बंद थे। डॉलर इंडेक्स 97 के स्तर के पार निकला। सोना का भाव 5000 डॉलर के नीचे फिसला । जबकि COMEX पर चांदी $74 के नीचे फिसली । वहीं बिटकॉइन का भाव $68000 के नीचे फिसला । ट्रंप ने कहा कि गाजा को $5 बिलियन की सहायता राशि देंगे। मानवीय सहायता, पुनर्निर्माण में इस्तेमाल होगा।
