Wall Street : ताजे अमेरिकी आंकड़ों से कमजोर आर्थिक विकास और महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ने के चलते वॉल स्ट्रीट के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट आई। अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट और दूसरी दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों में भारी बिकवाली हुई। ट्रंप की टैरिफ नीति के चलते अमेरिका में महंगाई और मंदी बढ़ने की आशंका है। फरवरी में अमेरिकी उपभोक्ता खर्च में उम्मीद से कम बढ़त हुई है, जबकि अंडरलेइंग कीमतों में 13 महीनों में सबसे ज्यादा बढ़त हुई है।
