गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। एशियाई बाजारों में तेजी रही। अमेरिका में भी रौनक देखने को मिली । डाओ जोन्स ने आउटपरफॉर्म किया। नैस्डेक टेक शेयरों की तेजी से चढ़कर बंद हुआ। एक साल में अल्फाबेट में सबसे बड़ी गिरावट आई।
गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। एशियाई बाजारों में तेजी रही। अमेरिका में भी रौनक देखने को मिली । डाओ जोन्स ने आउटपरफॉर्म किया। नैस्डेक टेक शेयरों की तेजी से चढ़कर बंद हुआ। एक साल में अल्फाबेट में सबसे बड़ी गिरावट आई।
कंपनियों के तिमाही नतीजे
फोर्ड को EBIT में गिरावट की आशंका है। पिछले साल के 32% से गिरकर 16% होने की आशंका है। लागत बढ़ने, कीमतों में दबाव से EBIT गिरने की आशंका है। फोर्ड ने कहा कि कनाडा, मैक्सिको पर 25% टैरिफ कारोबार के लिए बुरा है। टैरिफ से मुनाफे में भारी गिरावट की आशंका है। टैरिफ से छंटनी की नौबत तक आ सकती है। कल दिन की ऊंचाई से क्वालकॉम का शेयर 5% गिरा।
क्वालकॉम 2025 में स्मार्टफोन के बाजार में तेजी की उम्मीद कम है। कमजोर गाइडेंस के कारण ARM का शेयर 7% गिरा है।
क्या बोले जेम्स स्टीवन चानोस?
अमेरिकी बाजारों के लिए जोखिम बढ़ा है। बाजारों फ्रॉथ के संकेत लेकिन 2021 के स्तर पर नहीं है। चीन पर 10% का टैरिफ लगाना काफी नहीं। यूरोप पर भी ज्यादा टैरिफ लगाने की जरूरत है। बता दें कि जिम चानोस किनिकोस एसोसिएट्स के फाउंडर हैं ।
डॉलर में दबाव बढ़ा
डॉलर इंडेक्स एक हफ्ते के निचले स्तरों पर पहुंचा। इस बीच दिसंबर के बाद सबसे निचले स्तरों पर 10 सालों की यील्ड पहुंची।
आज कहां रहेगी नजर?
बैंक ऑफ इंग्लैंड ब्याज दरों आज फैसला लेगा। बाजार को UK में दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। आज US के इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आएंगे। अमेजॉन लिंडे, फिलिप मॉरिस के तिमाही नतीजे आज आएगे। ब्रिस्टल-मायर्स स्क्विब भी आज तिमाही नतीजे पेश करेगी।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 51.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 38,894.51 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.51 फीसदी चढ़कर 23,278.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 20,680.73 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.73 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 3,257.95 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।