Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, डॉलर में बढ़ा दबाव

बैंक ऑफ इंग्लैंड ब्याज दरों आज फैसला लेगा। बाजार को UK में दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। आज US के इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आएंगे। अमेजॉन लिंडे, फिलिप मॉरिस के तिमाही नतीजे आज आएगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 9:14 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, डॉलर में बढ़ा दबाव
गिफ्ट NIFTY 51.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 38,894.51 के आसपास दिख रहा है।

गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। एशियाई बाजारों में तेजी रही। अमेरिका में भी रौनक देखने को मिली । डाओ जोन्स ने आउटपरफॉर्म किया। नैस्डेक टेक शेयरों की तेजी से चढ़कर बंद हुआ। एक साल में अल्फाबेट में सबसे बड़ी गिरावट आई।

कंपनियों के तिमाही नतीजे

फोर्ड को EBIT में गिरावट की आशंका है। पिछले साल के 32% से गिरकर 16% होने की आशंका है। लागत बढ़ने, कीमतों में दबाव से EBIT गिरने की आशंका है। फोर्ड ने कहा कि कनाडा, मैक्सिको पर 25% टैरिफ कारोबार के लिए बुरा है। टैरिफ से मुनाफे में भारी गिरावट की आशंका है। टैरिफ से छंटनी की नौबत तक आ सकती है। कल दिन की ऊंचाई से क्वालकॉम का शेयर 5% गिरा।

क्वालकॉम 2025 में स्मार्टफोन के बाजार में तेजी की उम्मीद कम है। कमजोर गाइडेंस के कारण ARM का शेयर 7% गिरा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें