गिफ्ट निफ्टी में करीब 105 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिल रही है। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे है। कल अमेरिकी बाजार मिले-जुले रहे। नैस्डैक में सवा परसेंट का उछाल दिखा। नैस्डेक 2 सत्रों में 600 अंक चढ़ा जबकि NVIDIA रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। कल NVIDIA में 3.5% की तेजी दिखी। S&P500 हरे निशान में बंद हुआ जबकि डाओ, रसेल 2000 कल गिरकर बंद हुआ।
जस्टिन ट्रूडो का बड़ा ऐलान
कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। 9 सालों बादा अपने पद से इस्तीफा दिया है। ट्रूडो ने पार्टी के नेता पद भी छोड़ दिया। नवंबर 2025 में कार्यकाल खत्म हो रहा था। ट्रूडो अगले चुनाव के लिए अच्छे विकल्प नहीं है। क्रिस्टिया फ्रीलैंड का नाम सबसे आगे है। क्रिस्टिया फ्रीलैंड कनाडा की पूर्व उप प्रधानमंत्री हैं। चुनावों से पहले हुए सर्वे में विपक्ष को बढ़त मिली है। कंजर्वेटिव पार्टी को 20% की बढ़त हासिल है।
डॉनल्ड ट्रंप ट्रैरिफ प्लान को बदल सकते हैं। सिर्फ क्रिटिकल इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ सकता है । यूनिवर्सल टैरिफ संभव 10-20% के बीच है। ट्रंप, उनके सहयोगियों ने रिपोर्ट का खंडन किया।
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिका का 10-ईयर ट्रेजरी 13 बेसिस प्वाइंट की गिरावट के साथ 4.62 फीसदी पर तथा 2-ईयर ट्रेजरी 5 बेसिस प्वाइंट की गिरावट के साथ 4.27 फीसदी पर आ गया।30 सालों की यील्ड 2023 के बाद नई ऊंचाई पर पहुंची
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स कल 0.6% गिरा है जबकि डॉलर इंडेक्स 108 के स्तर तक फिसला है। 5 दिनों बाद कच्चे तेल की तेजी रुकी है। चीनी सेंट्रल बैंक PBoC ने युआन की दर तय की है। डॉलर के मुकाबले युआन की दर 7.2 पर तय की है। Goldman Sachs ने कहा कि 6-12 महीनों में युआन 7.5 तक गिर सकता है।
क्लाइंट ने S&P500 में खरीदारी की है। क्लाइंट ने 11 में 9 सेक्टरों में खरीदारी की है। बाजार की गिरावट के बाद भी खरीदारी की है। यूटिलिटीज, रियल एस्टेट में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी में भी ज्यादा खरीदारी दिखी। दिसंबर में टेस्ला, अमेजन में खरीदारी देखी गई है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 105.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.37 फीसदी की बढ़त के साथ 40,237.69 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.10 फीसदी चढ़कर 23,812.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ 19,310.86 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 3,196.78 के स्तर पर दिख रहा है।