LT Foods Q4 Results: बासमती चावल कंपनी का मुनाफा 15% गिरा, पर रेवेन्यू में तगड़ा उछाल; डिविडेंड का भी ऐलान

LT Foods Q4 Results: बासमती चावल बेचने वाली कंपनी LT Foods का मार्च तिमाही मुनाफा 15.5% घटकर 135.7 करोड़ रुपये रहा। हालांकि रेवेन्यू में 30% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 14, 2026 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
LT Foods ने कहा कि उसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 1 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

LT Foods Q4 Results: फूड प्रोडक्ट्स कंपनी LT Foods Limited ने गुरुवार 14 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15.5% गिरकर 135.7 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 160.5 करोड़ रुपये था।

कमाई में जोरदार बढ़त

मार्च तिमाही में LT Foods की आय 30.4% बढ़कर 2,906.7 करोड़ रुपये पहुंच गई। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 2,228.4 करोड़ रुपये थी। यानी कंपनी की बिक्री और कुल कमाई में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली।


ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़ा

LT Foods का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4.3% बढ़कर 269.5 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 258.3 करोड़ रुपये था।

हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 9.3% रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 11.6% था। इसका मतलब है कि कंपनी की बिक्री तो बढ़ी, लेकिन बढ़ती लागत और खर्चों की वजह से मार्जिन पर दबाव बना रहा।

डिविडेंड का भी ऐलान

LT Foods ने कहा कि उसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 1 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। अगर AGM में शेयरधारकों से मंजूरी मिल जाती है, तो योग्य निवेशकों को यह डिविडेंड दिया जाएगा।

नतीजों के बाद LT Foods का शेयर BSE पर 0.69% गिरकर 410.60 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में 2.85 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

LT Foods क्या करती है?

LT Foods एक FMCG और फूड प्रोडक्ट्स कंपनी है। यह खासतौर पर बासमती चावल और दूसरे राइस-बेस्ड प्रोडक्ट्स के कारोबार में काम करती है।

कंपनी का सबसे मशहूर ब्रांड 'Daawat' है, जो भारत समेत कई देशों में बिकता है। इसके अलावा कंपनी हेल्थ और ऑर्गेनिक फूड सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

Patel Engineering Q4 Results: इंफ्रा कंपनी का 118% बढ़ा मुनाफा, फिर भी लाल निशान में बंद हुआ स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।