गिफ्टी निफ्टी 70 अंक नीचे कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजारों में नरमी। उधर वॉलमॉर्ट के कमजोर गाइडेंस से अमेरिकी बाजारों में कल तेज गिरावट आई। डाओ जोंस 450 प्वाइंट से ज्यादा टूटा। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। दो दिनों की तेजी के बाद गिरावट आई। फेड के आउटलुक ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक शेयरों की बिकवाली ने भी दबाव बनाया।
FY26 के गाइडेंस के बाद शेयर में गिरावट आई। कंपनी का शेयर कल करीब 6% गिर बंद हुआ। FY26 में औसत से भी कम आय की उम्मीद है। FY26 में $2.50-2.60/शेयर आय की उम्मीद है। खर्चे पूरे करने के लिए लोगों का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ा है। बड़ी संख्या में क्रेडिट कार्ड का पेमेंट डिफॉल्ट हो रहा है। दिसंबर 2023 के बाद कंपनी का शेयर दो गुना हुआ ।
चिपोटल मैक्सिकन ग्रिल ने आशंका जताई। संभावित टैरिफ का एवोकैडो, लाइम पर असर संभव है। जॉनसन एंड जॉनसन को भी जोखिम दिख रहा है । FDA की दावों को मंजूरी देने की रफ्तार धीमी हो सकती है। अमेरिकन एयरलाइन में भी टैरिफ को लेकर चिंता जताई। PepsiCo ने रेप्युटेशन को नुकसान की आशंका जताई है।
इंडेक्स के लिए 5950-6000 अहम सपोर्ट लेवल है। सपोर्ट टूटा तो शेयर 200DEMA तक गिर सकता है। इंडेक्स का 200DEMA 5600-5800 है।
US मार्केट पर Goldman Sachs
बाजार में एक करेक्शन आने की उम्मीद है। बाजार से रिटेल, इंस्टीट्यूशनल बायर्स घट रहे हैं। मार्च में टैक्स सीजन से पहले रिटेल मांग घट सकती है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 12.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 38,646.39 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.07 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.96 फीसदी चढ़कर 23,713.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.88 फीसदी की बढ़त के साथ 23,233.35 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 3,375.39 के स्तर पर दिख रहा है।