Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों की मिलीजुली चाल, ट्रेजरी यील्ड में गिरावट

गिफ्ट NIFTY 6.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 39,219.98 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.16 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.97 फीसदी गिरकर 23,172.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 9:48 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों की मिलीजुली चाल, ट्रेजरी यील्ड में गिरावट
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से नए टैरिफ लगाने पर रोक लगाने के बाद गुरुवार रात को बाजारों ने राहत की सांस ली है।

गिफ्ट निफ्टी सपाट कारोबार  कर रहा है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। ट्रंप के नए टैरिफ में देरी करने के फैसले से अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी आई। नैस्डैक सबसे ज्यादा डेढ़ परसेंट का उछाल आया। डाओ जोस में भी करीब 350 प्वाइंट की तेजी आई।

शुरू होगा टैरिफ वॉर?

ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ के ऑर्डर पर साइन किया। ट्रंप ने कहा कि रेसिप्रोकल टैरिफ तत्काल प्रभाव से नहीं लगेगा। हॉवर्ड लुटनिक पहले टैरिफ की जांच करेंगे। अलग-अलग देशों के लगने वाले टैरिफ की जांच करेंगे। जांच के बाद तय होगी कि किस पर कितना टैरिफ लगेगा। जितना टैरिफ हम पर लगेगा, हम उतना टैरिफ लगाएंगे। टैरिफ पर कोई भी देश शिकायत नहीं कर सकता।

अमेरिकी बाजारों का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें