Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों में बढ़त, सोने-चांदी में तेजी जारी

Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिला। वहीं ट्रेड डील की टेंशन और जियो पॉलिटिकल रिस्क घटने से कल US INDICES में दूसरे दिन भी अच्छी तेजी रही। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब एक परसेंट चढ़ा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 8:50 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों में बढ़त, सोने-चांदी में तेजी जारी
वॉल स्ट्रीट लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। डाओ ने 2 सेशन में मंगलवार का नुकसान कवर किया।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिला। वहीं ट्रेड डील की टेंशन और जियो पॉलिटिकल रिस्क घटने से कल US INDICES में दूसरे दिन भी अच्छी तेजी रही। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब एक परसेंट चढ़ा। इस बीच सोने-चांदी में तूफानी तेजी जारी है। कॉमेक्स गोल्ड 5000 डॉलर के करीब तो चांदी निकली 98 डॉलर के पार निकला। जियोपॉलिटिक टेंशन और US के अच्छे इकोनॉमिक डाटा से सपोर्ट मिला।

TACO ट्रेड जारी है

वॉल स्ट्रीट लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। डाओ ने 2 सेशन में मंगलवार का नुकसान कवर किया। S&P500, नैस्डैक में कल भी रिकवरी देखने को मिली। रसेल 2000 ने 14वें सेशन में S&P500 से आउटपरफॉर्म किया। कल इंटेल का शेयर 12% गिरकर बंद हुआ । Q1 के कमजोर गाइडेंस से शेयर में गिरावट आई।

दावोस में बोले ग्रीनलैंड के PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें