Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशिया में नरमी देखने को मिल रही है। वहीं अच्छे जॉब डेटा से अमेरिकी बाजारों में 1 फीसदी तक की तेजी आई। नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। डाओ रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 250 अंक दूर है। अच्छे जॉब आंकड़ों ने बाजार में जोश भरा।
