Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजार भी मजबूत, आज कहां रहेगी बाजार की नजर?

Global Market: गिफ्ट NIFTY 37.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 41,825.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.67 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.33 फीसदी चढ़कर 23,394.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jul 24, 2025 पर 9:39 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजार भी मजबूत, आज कहां रहेगी बाजार की नजर?
हनीवेल, ब्लैकस्टोन, इंटेल Q2 नतीजे पेश करेंगे। US इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आज शाम को होगे।

 

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त हुआ। एशिया भी मजबूत हुआ। कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही। डाओ जोंस 500 प्वाइंट उछला है और S&P भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए। अधिक ट्रेड डील की उम्मीदों से बाजार चढ़े। रिकॉर्ड हाई से डाओ जोंस 60 अंक दूर है।

अल्फाबेट के शानदार नतीजे

शेयर अच्छे नतीजों के कारण 2% चढ़ा है। दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। Q2 में कंपनी की आय $96.43 बिलियन रहा। बाजार को $94 बिलियन आय की उम्मीद थी। $2.18 की उम्मीद के मुकाबले EPS $2.31 पर रहा। यूट्यूब, क्लाउड बिजनेस का शानदार प्रदर्शन रहा। कंपनी ने 2025 के केपेक्स गाइडेंस बढ़ाया। गाइडेंस $75 बिलियन से बढ़ाकर $85 बिलियन किया। एक महीने में शेयर पहले ही 15% चढ़ चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें