Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। हालांकि एशिया के ज्यादातर बाजार मजबूत हुआ। US FUTURES भी चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा। शुक्रवार को नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। अमेरिका के महंगाई के आंकड़े कल आएंगे। एक हफ्ते में एप्पल का शेयर 13% चढ़ा। जुलाई 2020 के बाद किसी हफ्ते में इतनी तेजी आई।
टैरिफ से अमेरिका की आय बढ़ी है। अरबों डॉलर अमेरिका में आ रहे हैं। कोर्ट से पॉलिसी रद्द न करने की मांग है। पॉलिसी रद्द करने से नुकसान होगा। अभी तक जो भी पाया है वो खो देंगे। वेल्थ क्रिएशन करना संभव नहीं होगा। सम्मान साहिल करना भी संभाव नहीं होगा। टैरिफ के खिलाफ फैसला न दे कोर्ट। देश दोबारा 1929 वाले दौर में जाएगा। US में 1929 में ग्रेट डिप्रेशन आया था।
अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर सबकी नजर
ये कदम ऐसे समय में उठाए गए हैं जब ट्रेडरों की नजर अहम अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर है। ये आंकड़े ब्याज दरों की दिशा तय कर सकते हैं। जबकि टैरिफ की टाइम लाइन ट्रेडरों के सेंटीमेंट को प्रभावित कर सकती है। बाजार का फोकस अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर भी होगा। इससे फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के रुख के बारे में अंदाजा लगाया जा सकेगा। क्योंकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था इस समय महंगाई के चलते आने वाली मंदी के कगार पर है।
गोल्ड बार टैरिफ पर ट्रंप प्रशासन की सफाई आई है। गोल्ड बार इंपोर्ट पर नया टैरिफ लाएंगे। नई पॉलिसी में इंपोर्ट पर टैरिफ नहीं लगेगा। गलतफहमी पर एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जल्द आएगा।
15 अगस्त को अलास्का में बैठक होगी। एक दशक बाद पुतिन US की यात्रा करेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ लैंड स्वैप डील हो सकती है। लैंड स्वैप से दोनों देशों को फायदा होगा।
ट्रंप और पुतिन की बैठक पर यूक्रेन
युद्ध रोकने के लिए कोई जमीन नहीं छोड़ेंगे। यूक्रेन को UK, EU, फ्रांस, जर्मनी का समर्थन मिलेगा। जेलेंस्की ने कहा कि बिना हमारी भागीदारी किसी नतीजे का फायदा नहीं।
नहीं रुक रहा यूक्रेन-रूस की जंग
यूक्रेन ने सारातोव क्षेत्र में ड्रोन हमला किया। हमले में तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। रोसनेफ्ट की रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ। सारातोव से 1.4 LBPD क्रूड का उत्पादन होता है। रूस ने कहा 24 घंटों में 372 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 38.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.82 फीसदी की बढ़त के साथ 41,820.48 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.19 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.34 फीसदी चढ़कर 24,102.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 24,882.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.16 फीसदी की बढत के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 3,653.50 के स्तर पर दिख रहा है।