Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 55 अंकों की तेजी, एशियाई बाजार में बढ़त, OECD ने एक बार फिर ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान घटाया

Global Market: गिफ्ट NIFTY 55.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 37,834.66 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.33 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.16 फीसदी चढ़कर 21,583.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Jun 04, 2025 पर 8:41 AM
Story continues below Advertisement
Nvidia एक बार फिर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई है। एक महीने में इस कंपनी के शेयर में 24% की तेजी दिखी

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 55 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। एशिया भी मजबूत कामकाज कर रहा है। US INDICES में भी अच्छी रिकवरी दिखी। कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए । डाओ जोंस 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा। S&P500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 80 अंक दूर है।

NVIDIA का दम

Nvidia एक बार फिर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई है। एक महीने में इस कंपनी के शेयर में 24% की तेजी दिखी, जिसके बाद यह 3.45 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनी बन चुकी है।


OECD का अनुमान

ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) ने एक बार फिर ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है। OECD ने ग्रोथ अनुमान में यह कटौती लगातार दूसरे साल की है। 2025 और 2026 में ग्लोबल ग्रोथ 2.9% रहने का अनुमान है। इसके पहले 2024 में ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ 3.3% रही थी। ग्रोथ अनुमान को लेकर जारी OECD की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी की GDP भी 2.8% से घटकर 1.6% संभव है। साथ ही यह भी कहा कि ग्रोथ के लिए ट्रेड और टैरिफ पर तनाव कम होना जरूरी है।

US फार्म सेंटीमेंट मजबूत

4 सालों की ऊंचाई पर फार्म सेंटीमेंट पहुंचा है। किसानों को एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद है। टैरिफ डील से एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद है। रोलिंस भारत समेत कई देशों की यात्रा करेंगी। ब्रुक रोलिंस अमेरिका की एग्री सेक्रेटरी हैं

टैरिफ वॉर जारी है?

ट्रंप ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया। टैरिफ बढ़ने के ऑर्डर पर साइन किया। स्टील, एल्युमिनियम का टैरिफ बढ़कर 50% हुआ। US को घरेलू इंडस्ट्री को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। UK से इंपोर्ट पर 25% का टैरिफ ही लगेगा। 9 जुलाई की समय सीमा तक बातचीत जारी रहेगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। 8.30 बजे के आसपास गिफ्ट NIFTY 55.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 37,834.66 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.33 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.16 फीसदी चढ़कर 21,583.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 23,625.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.33 फीसदी कीबढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 3,371.39 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।