Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी मजबूत, एशियाई बाजारों में तेजी, डॉलर में दबाव

Global Market : गिफ्ट निफ्टी में करीब 50 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिला। एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही। जापान का निक्केई 3% से ज्यादा ऊपर कामकाज कर रहा।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 8:55 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी मजबूत, एशियाई बाजारों में तेजी, डॉलर में दबाव
डॉलर इंडेक्स 3 हफ्तों में सबसे ज्यादा गिरा। सोना रिकॉर्ड $4,600 के पार निकला। चांदी रिकॉर्ड $85 के पार निकली।

Global Market : गिफ्ट निफ्टी में करीब 50 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिला। एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही। जापान का निक्केई 3% से ज्यादा ऊपर कामकाज कर रहा। वहीं US INDICES में कल निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार गिरावट से उबरकर बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ दिन के निचले स्तर से करीब 600 अंक संभला है। S&P 500 7,000 के आंकड़े से सिर्फ 20 अंक दूर है। नैस्डेक में अच्छी तेजी, अल्फाबेट ने दिया मजबूत सपोर्ट मिला। अल्फाबेट पहली बार $4 ट्रिलियन के मार्केट कैप के पार निकला।

पॉवेल पर बोले कृष्णा गुहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें