ग्लोबल संकेत ठीकठाक नजर आ रहे है, लेकिन गिफ्ट निफ्टी में दबाव के साथ काम हो रहा है। US में और रेट कट की उम्मीदें बढ़ीं है। अनुमान के मुताबिक रिटेल महंगाई के आंकड़े रहे। अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुआ और एशिया भी मजबूत नजर आ रहा है। कल अमेरिकी बाजार मिले-जुले बंद हुए। डाओ, S&P500 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। वहीं नैस्डेक इंडेक्स कल गिरावट के साथ बंद हुआ। 2 सालों की ऊंचाई पर डॉलर इंडेक्स कायम है।
