Global market : ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत, एशिया में मजबूती, US फ्यूचर्स 0.25% से ज्यादा चढ़े

Global market: US फेड ने कहा है कि ब्याज दरों में जल्द कटौती होने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को फेसबुक, एप्पल, अमेजन और गूगल में गिरावट देखने को मिली थी। चिप शेयरों में भी सुस्ती रही थी। आज एशिया में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी भी 160 अंक ऊपर नजर आ रहा है

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 8:08 AM
Story continues below Advertisement
Global market : गिफ्ट निफ्टी 160.50 अंकों की बढ़त के साथ 22,272.00 पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 273.75 अंक यानी करीब 0.74 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 37,342.10 के आसपास दिख रहा है

Global market : आज ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी भी 160 अंक ऊपर नजर आ रहा है। उधर, US फ्यूचर्स 0.25% से ज्यादा चढ़े हैं। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। टेक शेयरों में लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिली थी। नेस्डैक और S&P500 इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। ब्याज दरों को लेकर बाजार पर निगेटिव असर देखने को मिला है। US फेड ने कहा है कि ब्याज दरों में जल्द कटौती होने की उम्मीद नहीं है। फेसबुक, एप्पल, अमेजन और गूगल में गिरावट देखने को मिली थी। चिप शेयरों में भी सुस्ती रही थी। बैंक इंडेक्स में 2.6 फीसदी का उछाल आया था।

साप्ताहिक आधार पर नैस्डैक 5.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, S&P500 इंडेक्स 3.05 फीसदी और रसेल 2K 2.77 फीसदी गिरकर बंद हुए थे। जबकि डाओ जोन्स 0.01 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। Nvidia और Netflix ने इंडेक्स को नीचे खींचा है।

दूसरी तिमाही के खराब रेवेन्यू गाइडेंस से Netflix 9 फीसदी टूटा है। Nvidia का मार्केट कैप सबसे ज्यादा फिसला है। Nvidia में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले हफ्ते Nvidia का मार्केट कैप सबसे ज्यादा घटा है। क्रूड और सोने की कीमतों में सुस्ती देखने को मिली है।


Trade setup for today : ईरान-इज़राइल संघर्ष और बढ़ने की आशंका नहीं, आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार में तेजी की उम्मीद

एशियाई बाजारों में तेजी

आज एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 160.50 अंकों की बढ़त के साथ 22,272.00 पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 273.75 अंक यानी करीब 0.74 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 37,342.10 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 53.32 अंक यानी 1.64 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 106.00 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 19,607.81 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 366.91 अंक यानी 2.26 फीसदी की बढ़त के साथ 16,590.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.95 फीसदी की मजबूती दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 3.77 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 3,066.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।