Trade setup for today : ईरान-इज़राइल संघर्ष और बढ़ने की आशंका नहीं, आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार में तेजी की उम्मीद

Trade setup :19 अप्रैल को सेंसेक्स निचले स्तरों से 1,300 अंकों की रिकवरी के साथ 599 अंकों की बढ़त लेकर 73,088 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 151 अंकों की बढ़त के साथ 22,147 के स्तर पर बंद हुए था। अब निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,184 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,283 और 22,437 पर नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : 33 शेयरों में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला, जिसमें सिंजीन इंटरनेशनल, कोरोमंडल इंटरनेशनल, जिंदल स्टील एंड पावर, एक्सिस बैंक और इंद्रप्रस्थ गैस शामिल थे

Trade setup : बाजार जानकारों का कहना है कि दिन के निचले स्तर से मजबूत रिकवरी और 19 अप्रैल को बुलिश पियर्सिंग लाइन जैसे पैटर्न के साथ-साथ डबल बॉटम टाइप का पैटर्न बनने के साथ, बाजार में करेक्शन पूरा हो गया नजर आ रहा है। ऐसे में अब आने वाले कारोबारी सत्रों में और रिकवरी देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए अब 22,200-22,300 के स्तर पर तत्काल रजिस्टेंस और 22,000 पर सपोर्ट दिख रहा है। फंडामेंटल साइड पर भी, बाजार जानकारों को ईरान-इज़राइल संघर्ष में बड़ी बढ़त की संभावना नहीं दिख रही है। ब्रेंट क्रूड वायदा ने भी अब 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार करना शुरू कर दिया है।

19 अप्रैल को सेंसेक्स निचले स्तरों से 1,300 अंकों की रिकवरी के साथ 599 अंकों की बढ़त लेकर 73,088 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 151 अंकों की बढ़त के साथ 22,147 के स्तर पर बंद हुए था।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,184 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,283 और 22,437 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,881 फिर 21,786 और 21,633 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 47,674 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 47,948 और 48,364 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 46,858 फिर 46,600 और 46,184 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 1.02 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 14.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 23,200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Dalal Street Week Ahead: कंपनियों के Q4 नतीजों, US GDP, ईरान-इजराइल तनाव समेत इन फैक्टर्स से तय होगा बाजार का मूड

पुट ऑप्शन डेटा

22,000 की स्ट्राइक पर 78.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 20.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक

हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। Pidilite Industries, JK Cement, Torrent Pharma, Divis Laboratories और HCL Technologies जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।

33 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 33 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Syngene International, Coromandel International, Jindal Steel & Power, Axis Bank और Indraprastha Gas के नाम शामिल हैं।

47 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 47 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Exide Industries, HDFC Life Insurance Company, InterGlobe Aviation, Gujarat Gas, और BPCL के नाम शामिल हैं।

57 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 57 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें L&T Technology Services, Bata India, Biocon, Bajaj Auto और M&M Financial Services के नाम शामिल हैं।

49 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 49 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Power Grid Corporation of India, JSW Steel, Bajaj Finserv, Indus Towers और Titan Company के नाम शामिल हैं।

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 19 अप्रैल को बढ़कर 1.03 के स्तर पर रहा जो पिछले सत्र में 0.93 के स्तर पर था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।